---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने यूपीवासियों से की होली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील, बोले- ‘इससे उत्तर प्रदेश की ‘लोकल टू ग्लोबल’ की यात्रा…’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों से होली के अवसर पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। साथ ही उत्तर प्रदेश की 'लोकल टू ग्लोबल' की यात्रा में भागीदार बनने को कहा

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2026 3:08 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम देश के लोगों से होली के अवसर पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी वासियों से होली के पर्व पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि आपके इस प्रयास से उत्तर प्रदेश की ‘लोकल टू ग्लोबल’ की यात्रा एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प और सशक्त होगा।

CM Yogi Adityanath ने प्रदेश वासियों से की स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के रंगोत्सव ‘होली’ के पावन अवसर पर देशवासियों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।’

उन्होंने कहा, ‘यह केवल एक त्योहार की तैयारी नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी है। आइए, प्रधानमंत्री जी के आह्वान से जुड़ते हुए इस बार होली के पर्व पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और जैविक गुलाल व स्थानीय हर्बल उत्पादों की खरीदारी कर अपने कारीगरों, किसानों और एमएसएमई का उत्साह बढ़ाएं। आपके इस प्रयास से उत्तर प्रदेश की ‘लोकल टू ग्लोबल’ की यात्रा एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प और सशक्त होगा। प्रधानमंत्री जी का आभार एवं प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक बधाई!’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

पिछले दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट ‘इंडिया चिप’ के शिलान्यास हेतु जनपद गौतम बुद्ध नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के एक नए हब के रूप में स्थापित किया है। यह वही क्षेत्र है, जहां पिछली सरकारों के समय गोलियां चलती थीं।’

उन्होंने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जेवर न केवल उत्तर प्रदेश का, बल्कि भारत का भी ‘जेवर’ बनकर उभर रहा है। हमने उत्तर प्रदेश के स्केल को स्किल और स्पीड के साथ जोड़ने का जो कार्य किया है, उसका परिणाम हमें दिखाई दे रहा है।’ सीएम योगी ने कहा, ‘अन्नदाता किसानों के संबल, सम्मान एवं सुरक्षा के साथ ही आज ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के एक नए हब के रूप में स्थापित हो रहा है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026