---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने की ‘स्कूल चलो अभियान’ को जनांदोलन बनाने की अपील, पैरेंट्स से लेकर समाज और बच्चों को दिया खास पैगाम

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में शिक्षा की अलख जगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार ने स्कूल चलो अभियान को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या खास अपील की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2026 3:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: शिक्षा का प्रकाश उत्तर प्रदेश में फैल सके इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ऐसे में इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने योगी की पाती के जरिए लोगों को अपने दिल की बात कहते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने स्कूल चलो अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की है और उसके साथ ही पेरेंट्स और बच्चों को खास संदेश देते हुए दिखे। इतना ही नहीं उन्होंने समाज के विकास को लेकर बात करते हुए दिखे। आइए जानते हैं उन्होंने इस दौरान क्या कहा है।

स्कूल चलो अभियान को लेकर CM Yogi Adityanath ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के लोगों को समर्पित संदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “जुलाई नवीन माह का आरंभ ही नहीं, अपितु लाखों बच्चों के सपनों को विद्यालय तक पहुंचाने के नए संकल्प का समय है। उत्तर प्रदेश में 01 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। प्रिय गुरुजनों, आप सुनिश्चित करें कि बच्चे स्कूल को दैनिक रूटीन का हिस्सा मात्र न समझें, बल्कि विद्यालय जाने में रुचि दिखाएं। खेल-कूद आदि गतिविधियां इसके लिए बेहतर माध्यम हो सकती हैं। अभिभावक अपने बच्चों का मूल्यांकन उनके नंबरों से नहीं, बल्कि उनके हौसले और लगन से करें। स्कूलों में उनकी नियमित उपस्थिति आपको ही सुनिश्चित करनी होगी।”

शिक्षा को लेकर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी की पाती के जरिए जुलाई महीने की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत को लेकर अपनी बात करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे अनमोल संपत्ति की जब भी चर्चा होती है तो मानस पटेल पर केवल विद्या का नाम आता है। ज्ञान के पंख बच्चों को आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। यह सनातन है। जब कोई बच्चा पहली बार विद्यालय की चौखट पर करता है तब उसके साथ पूरा परिवार गांव और समाज आगे रहता है। शिक्षा का प्रकाश उत्तर प्रदेश को आलोकित करें इसलिए हमारी सरकार ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना एवं मिशन निपुण जैसे अभियान चला रही है।

‘स्कूल चलो अभियान’ को जनांदोलन बनाने की सीएम योगी की अपील

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेशवासी स्कूल चलो अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम ना रहने दे इसे जनआंदोलन बनाए। यदि हमारे आसपास कोई ऐसा बच्चा है जो अभी तक विद्यालय नहीं पहुंच पाया उसे स्कूल तक पहुंचाना कि हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ को जनांदोलन बनाएं। उत्तर प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब प्रत्येक बच्चा शिक्षा से अभिसिंचित होगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bullet Train

जून 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 29, 2026

कल का मौसम 30 June 2026

जून 29, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 29, 2026