---Advertisement---

बांदा में CM Yogi Adityanath रखेंगे विकास की नई नींव, 220 से अधिक विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath बांदा में 220 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। माना जा रहा है कि इससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2026 2:41 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है, जिसके देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि CM Yogi Adityanath लगातार जिलों को नई विकास परियोजनाओं को गति दे रहे है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने आज बांदा के लोगों को बड़ी सौगातें दी है।

यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार जनपद बांदा एवं बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में ₹710 करोड़ से अधिक की लागत से 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

CM Yogi Adityanath ने 220 से अधिक विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि सोच नई, काम बेमिसाल, हो रहा बांदा खुशहाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का कार्य तेज गति से संचालित है। प्रदेश सरकार आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जिससे प्रत्येक जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

इसी क्रम में जनपद बांदा एवं बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में ₹710 करोड़ से अधिक की लागत से 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक, आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड, चाबी तथा टूल किट का वितरण भी किया जाएगा, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों को किया संबोधित

बांदा में लोगों को संबोधित को करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि “आज जब मैं बुंदेलखंड आता हूँ और यहाँ की तरक्की देखता हूँ, तो मुझे बहुत खुशी होती है। इससे मुझे दिल से बहुत संतुष्टि मिलती है।

मुझे याद है कि लगभग नौ से साढ़े नौ साल पहले, जब मैं पहली बार बुंदेलखंड आया था, तो मैंने यहाँ के हालात देखे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद, प्रधानमंत्री ने भी मुझसे कहा था कि जब भी मैं राज्य का दौरा करूँ, तो सबसे पहले बुंदेलखंड जाऊँ और इस इलाके के लिए कुछ करूँ।” बता दें कि अपनी जनसभाओं में सीएम योगी लगतार हमलावर नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026