---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: निवेश से लेकर रोजगार तक, मुख्यमंत्री की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने हासिल किए कई नए कीर्तिमान; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने निवेश, रोजगार और विकास के क्षेत्र में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 21, 2026 3:32 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बीते 9 सालों में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य का कायाकल्प हो गया है। अपराध पर लगाम लग गई है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिला है। जिससे राज्यवासियों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में निरंतर सशक्त कदम बढ़ा रहा है। ‘पर्यावरण के रक्षक वन-जीवन के संरक्षक वन’ की भावना के साथ प्रदेश हरित विकास और सतत अर्थव्यवस्था के मॉडल के रूप में उभर रहा है।

निवेश के क्षेत्र में CM Yogi Adityanath का बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश निवेश और उद्यम के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है, जिससे एक नई विकास गाथा सामने आ रही है। 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव, निवेशकों का बढ़ता विश्वास और बड़े पैमाने पर औद्योगिक विस्तार इस नई विकास गाथा को गति दे रहे हैं। इसके अलावा देश में विकसित हो रहे दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में से एक उत्तर प्रदेश में स्थापित है।

झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा व कानपुर में 06 नोड हेतु लगभग 1649 हेक्टेयर भूमि अधिकग्रहित की गई है। अब तक 197 एमओयू हस्ताक्षरित, 34844 करोड़ से अधिक के निवेश प्राप्त हुए है।

9 सालों में सीए योगी सरकार के कई कीर्तिमान

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा दी जानकारी के अनुसार “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जावान पर्यवेक्षक और मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ जी के प्रभावशाली नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग, रोजगार और नवाचार का मजबूत केंद्र उभर कर सामने आ रहा है।

रिकॉर्ड निवेश, लाखों की संख्या में रोजगार के अवसर, विशाल आंकड़े इकोसिस्टम और विश्व मानक पैमाने प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचा रहे हैं। टिप्पणीकार, तेज विकास, मजबूत अर्थव्यवस्था और कोटा कंपनियों के साथ उत्तर प्रदेश आज नए भारत की प्रगति का नेतृत्व कर रहा है”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 21, 2026

Bihar Udyami Yojana

मार्च 21, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026

Mohan Yadav

मार्च 21, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026