---Advertisement---

हर क्षेत्र में नए मानक गढ़ रहा नया रायबरेली, CM Yogi Adityanath ने दि 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं दी सौगात

CM Yogi Adityanath: नए रायबरेली को विकास के रास्ते पर ले जा रहे मुख्यमंत्री की तरफ से अद्भुत पहल की गई जहां 879 करोड़ से ज्यादा के 346 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जानिए पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2026 2:42 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री रायबरेली में गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ विकास की नई गाथा लिख रहे है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक विरासत का सम्मान, विकास की रफ्तार ही नए यूपी में रायबरेली का नया अवतार है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि वीर सपूतों की स्मृतियों को सहेजते हुए नई पीढ़ी को उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिले। इसी क्रम में 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह जी की 222वीं जयंती के अवसर पर भाव समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। वहीं रायबरेली में 879 करोड़ + की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

इस अवसर पर 21 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का लोकार्पण किया गया। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिवारों का सम्मान, अवध केसरी स्मारिका का विमोचन व अवध केसरी के विशेष आवरण का विमोचन आयोजित किए गए। रायबरेली, बछरावां एवं हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।

सीएम योगी ने इन लोगों को दिया अलग अलग सुविधा

सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 19 करोड़ का अंतरण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी का वितरण और 60 से ज्यादा सपेरा समुदाय एवं अन्य आवास विहीन परिवारों को आवासीय पट्टे का आवंटन किया जाएगा। विकास के साथ अपनी विरासत और इतिहास का संरक्षण कर नए उत्तर प्रदेश में रायबरेली को नई पहचान देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

CM Yogi Adityanath के दिशानिर्देश पर रायबरेली का कायाकल्प

बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से शिक्षा से स्वास्थ्य तक प्रगति से कौशल तक हर क्षेत्र में नए मानक नया रायबरेली गढ़ा जा रहा है। जहां एम्स का सफलतापूर्वक संचालन किया गया तो वहीं गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी को नई रफ्तार प्रदान की गई। शिक्षा एवं कौशल विकास सूचकांक में प्रदेश के टॉप 5 जनपदों में रायबरेली शामिल है तो प्रदेश के हॉर्टिकल्चर कॉलेज की स्थापना को भी मंजूरी मिली है। महिला आर्थिक सशक्तिकरण सूचकांक 2024 में रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से निश्चित तौर पर नया रायबरेली पूरी तरह से बनकर तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 24, 2026

Jharkhand News

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026