---Advertisement---

महराजगंज वासियों को CM Yogi Adityanath का बड़ा तोहफा, 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: महराजगंज दौरे पर मुख्यमंत्री ने जनता को बड़ी सौगात देते हुए 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2026 2:54 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने में लगी हुई है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में यूपी तेजी से विकास कर रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने महराजगंज वासियों को बड़ा तोहफा दिया है।

उन्होंने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। दरअसल मुख्यमंत्री जी न आज महराजगंज में ₹208 करोड़ से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही, विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और टूलकिट वितरित किए। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास – CM Yogi Adityanath

दरअसल CM Yogi Adityath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार ने जब से उत्तर प्रदेश में कार्य करना प्रारंभ किया है, तब से महराजगंज में भी विकास और परिवर्तन की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।

परिवर्तन के इस प्रवाह में आज जनपद में ₹208 करोड़ से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं टूलकिट भी वितरित किए गए। पूर्ण विश्वास है कि महराजगंज की विकास यात्रा बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके अनवरत चलती रहेगी। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई”।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से की खास अपील

महराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि “हमें याद रखना चाहिए कि हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी का मिलकर सामना किया। हाल ही में, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण डीजल, पेट्रोल, एलपीजी और तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील की है।

सरकार को प्रतिदिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। ऐसे में सरकार के साथ खड़ा होना जनता का दायित्व है। दुनिया भर के हर देश में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत ने इसे नियंत्रण में रखा। राष्ट्रीय हित की बात हो तो हमें प्रधानमंत्री मोदी और देश का समर्थन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने जरूरत के हिसाब से बिजली इस्तेमाल करने को कहा है। अगर स्कूल बस चल रही है, तो अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अपनी गाड़ी का इस्तेमाल न करें, बल्कि स्कूल बस का ही इस्तेमाल करें। हमें राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ मिलकर इस संकट का सामना करना है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026