CM Yogi Adityanath: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज खास आयोजन है। मजदूर दिवस के अवसर पर यूपी सरकार की ओर से श्रमवीर गौरव समारोह 2026 आयोजित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्रमिकों से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रदेश की उन्नति के लिए प्रयासरत सभी श्रमिकों का आभार जताते हुए उनके योगदान को सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्रमिक बंधु वह मौन शक्ति हैं, जिनके श्रम से लोगों के सपने आकार लेते हैं।
लखनऊ में CM Yogi Adityanath ने किया ‘श्रमवीर गौरव समारोह’ का शुभारंभ
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है।
श्रमिक बंधुओं के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ कार्य कर रही है।
लखनऊ में आज आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ESIC हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन पत्र व श्रमिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं… pic.twitter.com/OqZTCw5PIY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2026
इस समारोह से जुड़ी तस्वीरें मुख्यमंत्री के आधिकारिक हैंडल से साझा की गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ लिखते हैं कि “श्रमिक बंधुओं के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ कार्य कर रही है। लखनऊ में आज आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ESIC हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन पत्र व श्रमिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी संपन्न हुआ।”
मुख्यमंत्री के हवाले से आगे बताया गया कि “अटल आवासीय विद्यालय के प्रथम बैच के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व टैबलेट प्रदान किए गए तथा प्रयागराज और वाराणसी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अपने श्रम से देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया। सभी श्रमिक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।”
श्रमिकों को सस्ती कैंटीन के साथ क्वालिटी भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी
योगी सरकार श्रमिकों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है।
श्रमिकों को डॉरमेट्री, सस्ती कैंटीन, क्वालिटी भोजन, मनोरंजन की सुविधा, साफ-सुथरे शौचालय, स्नानघर और CCTV सुरक्षा की सुविधा मिले,
ये सभी चीज हम लोग करने जा रहे हैं… pic.twitter.com/T8sqfSw0bV
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2026
इस दिशा में मुख्यमंत्री ने कहा कि “श्रमिकों को डॉरमेट्री, सस्ती कैंटीन, क्वालिटी भोजन, मनोरंजन की सुविधा, साफ-सुथरे शौचालय, स्नानघर और CCTV सुरक्षा की सुविधा मिले। ये सभी चीज हम लोग करने जा रहे हैं।”
41 जनपदों में 116 ESIS औषधालय संचालित हैं…
शेष 34 जनपदों में ESIS औषधालय स्थापित करने का भी हमारा प्रस्ताव है… pic.twitter.com/xGG6R34oIW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2026
औषधालय स्थापना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “41 जनपदों में 116 ESIS औषधालय संचालित हैं। शेष 34 जनपदों में ESIS औषधालय स्थापित करने का भी हमारा प्रस्ताव है।” योगी सरकार श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए सभी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में तमाम योजनाओं को सीधे श्रमिकों से जोड़ कर धरातल तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।





