CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 4850 करोड़ से अधिक लागत की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। यह निश्चित तौर पर हाई स्पीड सड़क नेटवर्क से विकसित होता उत्तर प्रदेश दिखाने के लिए काफी है। कानपुर लखनऊ 6 लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण जाहिर तौर पर दो शहरों के बीच 3 घंटे की दूरी सिर्फ 40 मिनट में होने वाली है। इसके साथ ही आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और किन परियोजनाओं से सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को तोहफा दिया है।
CM Yogi Adityanath का 4,850 करोड़ से अधिक की लागत का 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा
जब सड़कें बेहतर होती हैं, तब दूरी घटने के साथ-साथ विकास की गति बढ़ती है, निवेश के नए द्वार खुलते हैं और जनजीवन में नई संभावनाओं का संचार होता है।
इसी विचार को नई गति देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा और मा. रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी तथा मा.…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 13, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “जब सड़कें बेहतर होती हैं, तब दूरी घटने के साथ-साथ विकास की गति बढ़ती है, निवेश के नए द्वार खुलते हैं और जनजीवन में नई संभावनाओं का संचार होता है। इसी विचार को नई गति देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मा. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी तथा मा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के कर कमलों द्वारा आज 4,850 करोड़ से अधिक की लागत से 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा।”
कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ के परियोजनाओं से लोगों को मिलेगा लाभ
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ जी की ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में आधुनिक अवसंरचना, सुगम आवागमन और तीव्र आर्थिक प्रगति के नए अध्याय की आधारशिला सिद्ध होंगी। इनमें कानपुर-लखनऊ 6 लेन एक्सप्रेस-वे व हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज-4) के 4 लेन निर्माण का लोकार्पण व लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा समय लगभग 3 घंटे से घटकर मात्र 40 मिनट रह जाएगा, औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा बड़ी संख्या में नागरिकों के लिए आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
जाहिर तौर पर परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ सुगम यातायात से समय और ईंधन की बचत तो बेहतर कनेक्टिविटी से रियल स्टेट निजी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।







