---Advertisement---

किसानों को CM Yogi Adityanath की बड़ी सौगात! दलहन के साथ तिलहन फसलों के लिए MSP घोषित, जानें कब से शुरू होगी खरीदारी?

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने दलहन के साथ तिलहन फसलों की खरीदारी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का ऐलान कर दिया है। रबी सीजन में तैयार हुए फसलों की खरीदारी 2 अप्रैल से शुरू होगी जो 30 जून, 2026 तक चलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2026 4:42 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: रबी सीजन की फसलों की खरीदारी से पहले योगी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फसलों की खरीदारी से जुड़ा अपडेट साझा किया है।

उन्होंने दलहन के साथ तिलहन फसलों के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ये सुनिश्चित करने का काम कर रही है कि कोई किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह पाए। इसी क्रम में प्रदेश के किसानों तक योजनाओं की पहुंच सीधा की जा रही है।

किसानों के लिए CM Yogi Adityanath की सरकार का बड़ा ऐलान!

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रबी सीजन में फसलों की खरीदारी से जुड़ी रूपरेखास साझा की है। कृषि मंत्री ने तिलहन के साथ दलहन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के हर किसानों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

सूर्य प्रताप शाही ने एमएसपी का जिक्र कर बताया है कि दलहन से जुड़ी फसल चना की MSP 5875 होगी। गत वर्ष से 225 रुपये प्रति क्विंटल चने का दाम इस वर्ष किसान को ज्यादा मिलेगा। मसूर पर 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ इस वर्ष 7000 प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी। वहीं, सरसों की MSP इस वर्ष 6200 प्रति क्विंटल रखी गई है, जो गत वर्ष से 250 रुपए अधिक है।

सरकारी क्रय केन्द्रों पर फसलों की खरीदारी सुनिश्चित की जाएगी और किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार इस वर्ष 6.77 लाख मीट्रिक टन मसूर, 5.30 लाख मीट्रिक टन सरसों, 2.24 लाख मीट्रिक टन चना और 1.14 लाख मीट्रिक टन अरहर की खरीदारी का लक्ष्य रखती है। इसको देखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

2 अप्रैल से होगी फसलों की खरीदारी

यूपी कृषि विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आगामी 2 अप्रैल से फसलों की खरीदारी शुरू होगी। ये क्रम 30 जून, 2026 तक चलेगा। इस दौरान सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसान तिलहन के साथ दलहन और गेहूं की फसल की बिक्री कर सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से फसलों की खरीदारी के लिए 6 एजेंसियां नियुक्त की गई हैं। वहीं 190 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं जहां किसान अपने फसलों को लेकर जाएंगे। इन क्रय केन्द्रों पर फसल लेकर सीधे किसान के खाते में उपज का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 April 2026

मार्च 31, 2026

Donald Trump

मार्च 31, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 31, 2026

Delhi Lok Adalat

मार्च 31, 2026

Punjab News

मार्च 31, 2026

Viral Video

मार्च 31, 2026