---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ’25 करोड़ यूपीवासियों की सेवा और सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता’ यूपी सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में 'जनता दर्शन' के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। साथ ही यूपी की जनता की सेवा और सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 2, 2026 1:12 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के निवासियों को अब हर तरफ से खुशी और बड़ी राहत मिल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी लगातार विकसित राज्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। यूपी की भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के हर वर्ग के लिए कड़े फैसले ले रही है। इसी बीच यूपी सरकार प्रदेशवासियों की परेशानियों को दूर करने का अथक प्रयास कर रही है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ के दौरान चीफ मिनिस्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

यूपी के 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की सेवा और सुरक्षा बीजेपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। लोक-कल्याण के साधक, सुशासन के प्रतीक सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जनसमस्या का त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026 को बताया दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी

उधर, बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट 2026 को दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा, ‘इस बजट में वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग के सुदृढ़ीकरण से व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलने के साथ ही दिल्ली-वाराणसी एवं वाराणसी-सिलीगुड़ी उच्च-गति रेल कॉरिडोर से प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। सारनाथ और हस्तिनापुर जैसे ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को जीवंत सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर प्रदेश की विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी।’

सीएम ने आगे कहा, ‘यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ ही किसान बंधुओं, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों व आम नागरिकों के कल्याण एवं उनके उन्नयन के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। यही ‘नया भारत’ है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास और विकास से विश्वास गढ़ता है। ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होते इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं वित्त मंत्री का धन्यवाद।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026