---Advertisement---

प्रगतिशील खेती को लेकर CM Yogi Adityanath का बड़ा फैसला, साप्ताहिक चौपालों के साथ किसान मेले के आयोजन से होंगे ये फायदे

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील खेती को लेकर समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लिया। इससे किसानों को किस तरह से फायदे हो सकते हैं इस बारे में बताया आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2026 2:51 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार किसान और कृषि के विकास को लेकर संकल्पित हैं और लगातार इस पर काम कर रही है। वहीं इस सब के बीच अब साप्ताहिक चौपाल के साथ किसानों के लिए भी आयोजन किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके पीछे की वजह बताई है और यह किसानों के लिए हितकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक चौपाल के साथ किसान मेले का आयोजन करने के पीछे क्या वजह है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में किसानों को क्या जानकारी दी है। आइए जानते है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह नई पहल क्या है।

किसानों को लेकर CM Yogi Adityanath ने क्या लिया फैसला

चीफ मिनिस्टर उत्तर प्रदेश ने लिखा, “आगामी जून माह से सभी विकास खंडों में लगने वाली साप्ताहिक चौपालों के साथ किसान मेले का भी आयोजन किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं, आधुनिक तकनीक और प्रगतिशील खेती की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। मंडी समितियों को आधुनिक, पारदर्शी और सुविधायुक्त बनाया जाए।” कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी लोगों को दी है।

किसानों के हित में ये लिए गए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से फैसले

इस दौरान उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि “खरीफ-2026 की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए। सूखा संभावित क्षेत्रों के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार कर ली जाए और आवश्यकता पड़ने पर किसानों को वैकल्पिक फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएं।”

यह निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए हितकारी कदम साबित हो सकता है जिससे उन्हें सभी जरूरी सुविधा मिल सकती है। किसानों होने वाले फसल को लेकर आधुनिक तकनीकी सहायता प्रदान की जा सकती है। खेती को इससे निश्चित तौर पर फायदा होगा क्योंकि उन्हें इसके लिए नए-नए तरीके सिखाए जा सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026