---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘विकसित बिहार की निर्माण यात्रा..’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार और उनकी नई सरकार को दी शुभकामनाएं; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद बधाइयों का दौर शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 20, 2025 3:55 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद बधाइयों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि बिहार में एनडीए की जीत का श्रेय उत्तर के मुख्यमंत्री को भी जाता है, क्योंकि उन्होंने बिहार में 30 से अधिक जनसभाएं की थी। मालूम हो कि इस बार बिहार चुनाव में एनडीए को पूरे 202 सीट मिले, जिसने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वहीं अब बधाईयों का दौर लगातार जारी है।

CM Yogi Adityanath ने नीतीश कुमार और उनके नए मंत्रिमंडल को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में श्री सम्राट चौधरी जी, श्री विजय कुमार सिन्हा जी तथा बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।

पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा मा. मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी के कुशल नेतृत्व में आप सभी ‘विकसित बिहार’ की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करेंगे।

10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ली। इसके अलावा सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत कई नेताओं ने उप मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ ली। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 202 सीटें हासिल की थी। अगर मंत्रीमंडल की बात करें तो इसमे सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे, रामकृपाल यादव, नीतिन नवीन, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र सिंह रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा ख़ान, संजय कुमार संजय कुमार सिंह, संतोष सुमन दीपक प्रकाश के नाम शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026