---Advertisement---

Dimple Yadav: सदन में मुलायम सिंह यादव का जिक्र करने पर BJP सांसद पर भड़कीं बहू डिंपल यादव, दे दी बड़ी नसीहत

Dimple Yadav: दिल्ली में संसद का विशेष सत्र चल रहा है। इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा अलग-अलग बातें सदन के पटल पर रखी जा रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 21, 2023 1:37 अपराह्न

Dimple Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Dimple Yadav: दिल्ली में संसद का विशेष सत्र चल रहा है। इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा अलग-अलग बातें सदन के पटल पर रखी जा रही हैं। कोई इसके पक्ष में मजबूती से अपनी बात रख रहा है तो कोई इस बिल को लेकर अपने अलग तर्क दे रहा है। इसी क्रम में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसको सुनकर डिंपल यादव भड़क उठीं और निशिकांत दुबे को दुबारा ऐसा न करने की नसीहत दे डाली।

दरअसल भाजपा सांसद ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखते हुए बिना नाम लिए ही कहा कि “वो इसी सदन के सदस्य थे। महिलाओं को लेकर कहते थे कि सदन में परकटी महिलाएं आ जाएंगी।” इसको लेकर डिंपल यादव ने कहा कि सभापति महोदय, आप माननीय सदस्य से कहिए कि जो सदन के सदस्य सदन में नहीं है उनका नाम न लिया जाए।

निशिकांत दुबे ने कही ये बात

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सांसद ने सपा की ओर संकेत करते हुए कहा कि “आप समझिए कि इनकी भावना कैसी है, महिलाओं के बारे में ये कैसा सोचते हैं। अब नहीं रहे, इसी सदन के सदस्य थे, इनके पार्टी के बड़े नेता थे। वो कहते थे कि सदन में परकटी महिलाएं आ जाएंगी। क्या महिलाओं के लिए इस तरह की बातें होनी चाहिए।” निशिकांत दुबे को सुनने के साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो सदन के सदस्य इस सदन में मौजूद नहीं हैं, उनके बारे में ना बोला जाए।

सपा सासंद डिंपल यादव ने दिया जवाब

निशिकांत दुबे द्वारा कही गई बातों को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव भड़क उठीं और उन्होंने निशिकांत को अपने जवाबों से नसीहत दे डाली। डिंपल यादव ने कहा कि ‘माननीय सभापति महोदय, मैं आपसे कहना चाहूंगी कि आप माननीय सदस्य को कहिए कि वो सदन में किसी भी ऐसे सदस्य का नाम ना लें कि जो कि इस कार्यावाही में मौजूद नहीं है।” वहीं इस दौरान डिंपल यादव ने निशिकांत दुबे को ये भी कहा कि अगर आप महिलाओं का दर्द समझते हैं तो आपको पिछड़े वर्ग की महिलाओं का दर्द भी समझना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 11, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 11, 2026

Kanpur Lamborghini Crash

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Akbaruddin Owaisi

फ़रवरी 10, 2026