---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 3 घंटे की बारिश ने नगर निगम और एजेंसियों की खोली पोल, कई इलाकों में भरा पानी; घरों में रहने के लिए मजबूर हुए लोग

Ghaziabad News: गाजियाबाद में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और ऐजेंसियों की पोल खोल दी, बारिश ने पूरे शहर को अस्त व्यस्त कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2025 1:10 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: बीते दिन गाजियाबाद में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और ऐजेंसियों की पोल खोल दी, 3 घंटे की बारिश ने पूरे शहर को अस्त व्यस्त कर दिया था, जगह-जगह जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, आलम यह था कि मर्सिडीज जैसी गाड़ी पानी में बंद हो गई, जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, पूरे गाजियाबाद में ऐसा लग रह था कि मानो बाढ़ आ गई है। गौरतलब है कि मात्र 3 घंटे की बारिश ने नगर निगम और अन्य एजेंसियों को पोल खोल दी थी।

गाजियाबाद में 3 घंटे की बारिश ने नगर निगम और एजेंसियों की खोली पोल

बता दें कि गाजियाबाद में हुए लगातार 3 घंटों की बारिश में पूरा गाजियाबाद मानो डूब गया हो। कई जगहों पर तो घुटने तक पानी भर गया था, यहां तक कि लोग घरों में रहने के लिए पूरी तरह से मजबूर हो गए थे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जिला वर्षा वितरण आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद जिले में मंगलवार को 2.8 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले वास्तविक वर्षा 1.5 मिमी दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम, लाल कुंआ, मोहन नगर, घंटा घर समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया था, इसके साथ ही लोगों को घंटों जाम से दो चार होना पड़ा।

कई इलाकों में घुटनों तक भरा पानी

गौरतलब है कि लगातार गाजियाबाद नगर निगम और उनसे जुड़ी एजेंसियां यह दावा करती रहती है, कि बारिश के दौरान पानी की निकासी को लेकर पूरी तैयारी की जाती है, लेकिन कल हुई 3 घंटों की लगातार बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी। हालांकि निगम दौरा निकासी के लिए पूरी तैयारी की थी, और वहां पर निगम से जुड़े लोग भी मौजूद थे। हालांकि कुछ घंटों के लिए स्थिति जस की तस बनी रही, जिससे ऑफिस आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। इसके अलावा एनएच-9 की सर्विस रोड पर पानी भरने से कई ऑटो और गाड़ियां बीच सड़क पर बंद हो गईं। वहां से गुजर रहे लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026