---Advertisement---

Agra Lucknow Expressway पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 4 की मौत 20 से ज्यादा घायल

Agra Lucknow Expressway पर बस और ट्रक के बीच भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें कई लोगों की जान चली गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2024 11:29 पूर्वाह्न

Agra Lucknow Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Agra Lucknow Expressway: यूपी का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे आज काफी खबरों में बना हुआ है। इसकी वजह है, यहां पर हुआ भीषण हादसा। जिसमें 4 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं, 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। ये घटना आज सुबह घटित हुई है।

कन्नौज ASP संसार सिंह ने दी घटना की जानकारी

घटना की जानकारी कन्नौज ASP संसार सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को दी है। जिसमें उन्होंने बताया “आज सुबह करीब 4:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। मौके पर 4 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, 21 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है, वे खतरे से बाहर हैं। कार्रवाई की जा रही है…”

बस और ट्रक की कैसे हुई टक्कर?

बताया जा रहा है कि, बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई । जिसकी वजह से ये भयंकर हादसा हुआ है। घायलों का इलाज तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक्सीडेंट होने वाली स्लीपर बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही था। लेकिन ये बस बीच रास्ते कन्नौज में एक्सीडेंट का शिकार हो गई।

इस घटना ने आस-पास के इलाकों में सनसनी मचा दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जिसके बाद एक्सीडेंट का असली कारण पता चल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026