---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ के इस रिहायशी इलाके में पुलिस की रेड, हिरासत में ली गईं विदेशी लड़कियां; सेक्स रैकेट में शामिल होने का है आरोप

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मिला जानकारी के अनुसार लखनऊ के रिहायशी इलाके अलकनंदा एनक्लेव के एक फ्लैट से कुछ विदेशी लड़कियों और युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 19, 2023 12:52 अपराह्न | Updated: सितम्बर 22, 2023 3:59 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मिला जानकारी के अनुसार लखनऊ (Lucknow) के रिहायशी इलाके अलकनंदा एनक्लेव के एक फ्लैट से कुछ विदेशी लड़कियों और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि स्थानिय पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए विदेशी लड़कियों व युवकों के पास से आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी भी की है। हालाकि प्रशासन अभी मामले की जांच कर रहा है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पुख्ता जानकारी दी जा सकेगी।

बता दें कि सूबे से आए दिन देह व्यापार के मामले आ रहे हैं। इस क्रम में यूपी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है जिससे की इस पर रोकथाम लगाया जा सके।

पड़ोसियों की शिकायत पर हुआ खुलासा

दरअसल लखनऊ (Lucknow) के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित अलकनंदा एनक्लेव में लोगों के आने-जाने से चहल-पहल बढ़ गई थी। इस संबंध में आस-पास को लोगों को कुछ शक हुआ और इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज सुबह अलकनंदा एनक्लेव के एक फ्लैट में छापेमारी की और तीन विदेशी लड़कियों के साथ दो युवकों को भी हिरासत में लिया। इन सभी पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप है। हालाकि ये गतिविधियां कब से जारी हैं इनके विषय में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। स्थानिय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और पुख्ता जानकारी के आने पर मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

स्पा सेंटर पर सर्विस देने का दावा

लखनऊ के अलकनंदा एनक्लेव के एक फ्लैट से पकड़े गए विदेशी युवतियों का कहना है कि वो स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर चलाने का काम करती है। दावा किया जा रहा है कि लड़कियां नेपाल और थाईलैंड की रहने वाली हैं। लोगों की मानें तो देर रात तक लोगों का यहां आना जाना जारी रहता है और कभी-कभी तो नशा व अन्य कारणों से यहां विवाद भी हो जाता है। हालाकि प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है। उनका दावा है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर पुख्ता जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सेकगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026