---Advertisement---

National Tourism Day: Taj Mahal ही नहीं, Ayodhya Ram Mandir, Maha Kumbh ने भी बदली UP की तस्वीर, सरपट दौड़ी अर्थव्यवस्था

National Tourism Day: यूपी में अब पर्यटन की बात जब भी होगी, तो सूची में महाकुंभ आयोजन स्थली प्रयागराज का नाम अवश्य जुड़ेगा। Maha Kumbh आयोजन ने यूपी की तस्वीर बदलने की काम किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2025 1:01 अपराह्न

National Tourism Day
Follow Us
---Advertisement---

National Tourism Day: यूपी में अब पर्यटन की बात जब भी होगी, तो सूची में महाकुंभ आयोजन स्थली प्रयागराज का नाम अवश्य जुड़ेगा। Maha Kumbh आयोजन ने यूपी की तस्वीर बदलने की काम किया है। 45 दिनों के इस धार्मिक समागम में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रेड होने का अनुमान है। अब अंदाजा लगा लीजिए कि इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को कितनी रफ्तार मिलेगी। नेशनल टूरिज्म डे पर महाकुंभ से इतर Ayodhya Ram Mandir और ताज महल का जिक्र भी हो रहा है। बताया जा रहा है कि कैसे दुनिया के 7वें अजूबे और राम मंदिर ने यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में आइए हम आपको आज 25 जनवरी यानी National Tourism Day पर यूपी के इन टॉप स्थलों के बारे में बताते हैं। इसके साथ ही ये भी बताते हैं कि कैसे राज्य की तस्वीर बदली है।

National Tourism Day पर जानें, कैसे यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दे रहा महाकुंभ आयोजन?

महाकुंभ आयोजन के लिए केन्द्र और राज्य की सरकार ने कुल 7721.5 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। इसके अलावा आवश्यकतानुसार बजट को बढ़ाने का प्रावधान भी है। नेशनल टूरिज्म डे पर हम आपको बताएंगे कि कैसे प्रयागराज में 45 दिनों तक चलने वाले Maha Kumbh 2025 आयोजन ने यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी है। महाकुंभ मेला में लगभग 45 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने के आसार है। ऐसे में इस तय समय के दौरान प्रयागराज में ट्रैवल, होटल, गेस्ट हाउस, फूड, हेल्थकेयर आदि जैसी जरूरतों के लिए लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रेड होगा। इस पूरी गतिविधि में यूपी सरकार को भारी-भरकम राजस्व की प्राप्ति होगी और अर्थव्यवस्था सरपट दौड़ेगी।

Ayodhya Ram Mandir और Taj Mahal भी पर्यटन को दे रहे रफ्तार!

National Tourism Day पर दुनिया के 7वें अजूबे ताज महल और अयोध्या में स्थित राम मंदिर की चर्चा है। कहा जा रहा है कि इन दोनों स्थलों ने यूपी की अर्थव्यवस्था को तगड़ी रफ्तार दी है। आंकड़ों को मुताबिक वर्ष 2024 में जनवरी से सितंबर तक रामनगरी अयोध्या में 13.55 करोड़ घरेलू पर्यटक और 3153 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या के अलावा काशी, मथुरा और वृंदावन में भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे है। इससे इतर वर्ष 2024 में जनवरी से सितंबर तक 1.25 करोड़ पर्यटकों ने ताज का दीदार किया है। इसमें 9.24 लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। कुलजमा बात ये है कि करोड़ों की संख्या में आए इन पर्यटकों ने यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने का काम किया है। यूपी सरकार National Tourism Day के उद्देश्यों को परिपूर्ण करते नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026