---Advertisement---

Noida International Airport खुलने में देरी के बीच क्या जेवर में निवेश करने का यह सही समय है? दांव लगाने से पहले जरूर जानें ये बातें

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने में फिलहाल देरी पर देरी हो रही है। ऐसे में क्या जेवर एरिया में निवेश करने का यह सही समय है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2025 2:06 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश को अपने 5वें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संभावित दूसरी तारीख भी पीछे छूटने वाली है। बीते कुछ दिनों पहले दावा किया गया था कि Jewar Airport 15 मई 2025 तक शुरू हो सकता है। मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स में जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच इंटरनेट पर काफी लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या जेवर में निवेश करने का यह सही समय है? आइए नीचे खबर में जानते हैं इसकी डिटेल।

Noida International Airport खुलने के बाद जेवर में होगा बंपर निवेश!

अगर आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ताजा खबरों पर नजर बनाए हुए हैं, तो आप जानते होंगे कि आने वाले समय में Jewar Airport खुलने के बाद आसपास के एरिया में काफी तेजी से विकास हो सकता है। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नोएडा के छोटे से जिले जेवर में निवेश करने का यह सही समय है। फिलहाल इस क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही संपत्ति के मूल्य में वृद्धि हो रही है, जिससे यह रियल एस्टेट की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। खबरों के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) Jewar Airport के नजदीकी क्षेत्रों में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद YEIDA के विकास कार्यों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास जारी हैं कई बड़ी योजनाएं

मालूम हो कि यूपी सरकार Noida International Airport को एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाना चाहती है। ऐसे में इसके लिए काफी बड़ी-बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। हालिया खबरों में दावा किया गया है कि इस समय Jewar Airport के आसपास के एरिया में आर्थिक विकास, रोजगार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोजेक्टों पर विचार किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा रियल एस्टेट बाजार में तेजी से बदलाव आने की संभावना है। यही वजह है कि काफी निवेशक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई हाउसिंग, इंडस्ट्रियल और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली योजनाओं में निवेश कर रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026