---Advertisement---

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास दो अंडरपास का होगा निर्माण; इन सेक्टर, गांवों को होगा बेनिफिट, डायवर्जन के झंझट भी खत्म

Noida News: जल्द नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास दो अंडरपास का निर्माण कार्य होने जा रहा है, जिसके लिए 15 एजेंसियां आगे आई हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 15, 2025 3:51 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोए़डा नें लगातार विकास कार्यों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं अब जल्द नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास दो अंडरपास का निर्माण कार्य होने जा रहा है, जिसके लिए 15 एजेंसियां आगे आई हैं। सबसे पहले इन एजेंसियों की फाइनेंशियल बीड खोली जाएगी। गौरतलब है कि इस दो नए अंडरपास के पास कई सेक्टर और गांवों को जाम और डायवर्जन से निजात मिलेगी, साथ ही दिल्ली समेत अन्य जगहों पर जाना और आसान हो जाएगा।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास दो अंडरपास का होगा निर्माण

जानकारी के मुताबिक एक अंडरपास सेक्टर-128 और दूसरा – 166 के पास बनने जा रहा है, सबसे खास बात है कि इन एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बताते चले कि यहां के लोगों को लगभग हर दिन जाम, डायवर्जन और ट्रैफिक की मार झेलनी पड़ती है। माना जा रहा है कि इन दोनों अंडरपास बनने के बाद आवाजाही और आसान हो जाएगी। सबसे खास बात है कि इन दोनों अंडरपासों को एक ऐसे तकनीक से बनाई जाएगी, जो खासतौर पर तेज और सुरक्षित कंस्ट्रक्शन के लिए जानी जाती है। इस तकनीक को डायाफ्राम तकनीक कहा जाता है। वहीं अगर इसके दाम की बात करें तो सेक्टर-128 में बनने वाले अंडरपास की लागत करीब 81 करोड़ हो सकती है।

इन सेक्टर और गांवों को फायदा होने की उम्मीद है – Noida News

सुल्तानपुर गांव अंडरपास सेक्टर 128 में जेपी विशटाउन के पास बनाया जाएगा और इससे विशटाउन, सुल्तानपुर और सेक्टर 128, 129, 105 और 108 में आने-जाने वाले लोगों को मदद मिलेगी। 700 मीटर लंबे अंडरपास पर 80 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसकी समय सीमा अनुबंध मिलने से 18 महीने निर्धारित की गई है। नोएडा प्राधिकरण की योजना है कि अगर सब कुछ तय समय से होता रहा, तो अगस्त 2025 तक दोनों अंडरपासों का काम शुरू होकर 18 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा. इस पूरे प्लान से नोएडा के लाखों लोगों को राहत मिलेगी और एक्सप्रेसवे पर सफर करना कहीं ज्यादा आसान और ट्रैफिक फ्री होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026