---Advertisement---

Ghaziabad News: Amrit Bharat Station Yojana के तहत बदलेगा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का स्वरूप, मिलेगी कई सुविधाएं

Ghaziabad News: 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का स्वरूप भी बदलेगा। केंद्र सरकार के इसके लिए 450 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 7, 2023 1:36 अपराह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 5:56 अपराह्न

Ghaziabad Railway Station
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का स्वरूप भी बदलेगा। स्टेशन के नवीनीकरण कार्यों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 450 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। रविवार (6 अगस्त) को इस बात की जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने दी।

दरअसल, रविवार को PM मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘ को लॉन्च किया। इस योजना के तहत कुल 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में एक कार्यक्रम गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने शिरकत की और PM मोदी का लाइव प्रसारण सुना।

रेलवे स्टेशन पर मिलेंगे एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि आज गाजियाबाद के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने जो योजना आज लॉन्च की है, उसके तहत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का भी स्वरूप बदला जाएगा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से ये मांग उठ रही थी की गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को नए सिरे से बनाया जाए। जिसे केंद्र सरकार ने सुन लिया है। अब इस स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को एयरपोर्ट जैसे सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।

डेढ़ से दो साल में पूरा होगा कार्य

केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपये की राशि मंजूर की है। पुनर्विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। जिसे अगले डेढ़ से दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा, जिसके बाद स्टेशन बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026