---Advertisement---

International Trade Show में निवेश के साथ ODOP व उद्योग पर होगी चर्चा, अर्थव्यवस्था मजबूत करने को लेकर ये है UP सरकार की तैयारी

UP International Trade Show 2023: उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य में रोजगार और उद्योग के बढ़ावे को लेकर अपने पूर्णतः प्रयास करती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 21, 2023 11:26 पूर्वाह्न

UP International Trade Show 2023
Follow Us
---Advertisement---

UP International Trade Show 2023: उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य में रोजगार और उद्योग के बढ़ावे को लेकर अपने पूर्णतः प्रयास करती नजर आ रही है। इस क्रम में सरकार की कोशिश है कि देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से राज्य में निवेश लाया जाए और उत्तर प्रदेश को इसकी सफलता में एक नई उड़ान दी जाए। इस क्रम में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही यूपी सरकार ने आज सूबे के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 की शुरुआत की है। इसका आयोजन स्थल ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो मार्ट है।

सरकार के इस आयोजन के तहत यूपी (Uttar Pradesh) के विभिन्न जिलों की खास उत्पादों (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट-ODOP) को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर उसे बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।

1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का दावा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का मुख्य उद्देश्य सूबे में उद्योग व विभिन्न जनपदों के प्रोडक्ट (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) को बढ़ावा देने का है। इस क्रम में सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि इसके बाद से यूपी की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं जो कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निवेश करने के विचार में है। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर कहा जा रहा है कि अब तक इसके लिए 68000 प्रदर्शकों ने अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है और इनकी संख्या लगाातर बढ़ने की उम्मीद है।

सीएम योगी के साथ शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

यूपी के ग्रेटर नोएडा में आयोजित किए गए इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 की शुरुआत आज होने वाली है। इसको लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक के लोगों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इसमें शामिल हो रही हैं। इसका आयोजन आज यानी 21 सितंबर से शुरु होकर 25 सितंबर तक चलेगा। सरकार समेत सभी जिम्मेदार एजेंसियों का दावा है कि इससे स्टार्टअप को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सशक्त भारत के निर्माण में सहयोग देगा यूपी

बता दें कि इस कार्यक्रम में भारी मात्रा में विदेशी उद्यमियों के शामिल होने की खबर है। सरकार का दावा है कि इस कार्यक्रम के तहत सूबे के अलग-अलग हिस्सों में निवेश किए जा सकेंगे। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब हो जाएगी। इसी क्रम में उद्योग के क्षेत्र में अपने बढ़ते कदमों के साथ यूपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 5 ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था की ओर भी अपना योगदान दे सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026