---Advertisement---

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद; ड्राई डे की घोषणा

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग नजर आती है। इस क्रम में योगी सरकार की ओर से तय समय पर आवश्यक निर्देश जारी किए जाते रहते हैं जिससे की राज्य की काननू व्यवस्था बनी रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 10, 2024 12:39 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग नजर आती है। इस क्रम में योगी सरकार की ओर से तय समय पर आवश्यक निर्देश जारी किए जाते रहते हैं जिससे की राज्य की काननू व्यवस्था बनी रहे। हालाकि इन दिनों प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ तमाम अधिकारी भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। खबर है कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यूपी शासन पूरी तरह से सतर्क है और सुरक्षा से लेकर अन्य सभी पहलुओं पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। योगी सरकार ने इसी क्रम में 22 जनवरी के दिन राज्य में ड्राई डे की घोषणा के साथ सभी शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यूपी सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 22 जनवरी के दिन शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी और साथ ही सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। शासन की ओर से जारी किए गए आदेश का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।

CM योगी ने जारी किए अहम निर्देश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों का जायजा किया है। सीएम योगी की ओर से इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि इस दिन प्रदेश में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों (स्कूल-कॉलेज) में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रीय उत्सव का दिन है और ऐसे में सभी सरकारी भवनों को पहले से साफ सुथरा रखा जाए और इस उत्सव की खुशी मनाई जाए।

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इस दौरान प्रभु श्रीराम लला की भव्य प्रतिमा को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा। बता दें कि इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी बतौर मुख्य यजमान शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा इस खास दिन पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ करीब 10000 वीवीआईपी मेहमान भी इस मौके पर पहुंचने वाले हैं। ऐसे में यूपी सरकार आयोजन से पहले सभी तरह की तैयारियों को लेकर सतर्क है और सुरक्षा के साथ अन्य सभी पहलुओं पर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026