---Advertisement---

UP News: योगी सरकार के इस प्लान से यूपी में सड़कों को जाम से मिलेगी राहत, जानिए क्या होगा खास ?

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है। सरकार एकीकृत सड़क नेटवर्क योजना पर काम कर रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 22, 2023 2:50 अपराह्न

UP NEWS
Follow Us
---Advertisement---

UP News: आबादी के लिहाज से भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विकास के मद्देनजर योगी सरकार हर प्रयास कर रही है। बात अगर इंफ्रास्क्चर की करें तो योगी सरकार तेजी से विकास की नई बुनियाद रख रही है। अब इसी कड़ी में राज्यों की सड़कों की हालत सुधारने के लिए योगी सरकार एक बड़ा प्यान तैयार कर रही है। सड़कों पर बढ़ता ट्रैफिक के लोड के कम करने के लिए यूपी सरकार अब टेक्नोलॉजी का सहारा लेगी। इसके लिए सरकार ने एकीकृत सड़क नेटवर्क के विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है।

कॉस्ट इफेक्टिव सड़कों का निर्माण करेगी सरकार

सरकार इस योजना के तहत सड़कों के विकास समेत कार्बन फुटप्रिंट कम करने और कॉस्ट इफेक्टिव सड़कों का निर्माण करना चाहती है। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण समते ग्रामीण इलाकों को पक्की सड़कों से जोड़ना भी इस योजना का उद्देश्य होगा। इस योजना को “मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम” नाम दिया जाना है। इसका ज्यादातर काम शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि प्रदेश के शहरों को एक दूसरे से जोड़ा जा सके और सड़को पर सफर आरामदायक हो सके।

तेजी से होगा सड़कों का विकास

परिवहन गतिशीलता को बढ़ावा देना, सुरक्षित सड़कें एवं चौराहों का विकास, सृजित परिसंपत्तियों का रख-रखाव एवं प्रबंधन करना, नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से स्वायत्त बनाने का प्रयास करना और सड़कों को सुगम योजनाओं के उद्देश्यों के साथ समाहित करना ही इसका मकसद है। प्रस्तावित योजना परिवहन प्रणाली तक आसान पहुंच व गतिशीलता, सभी के लिए सड़क, सड़क स्थानों का अभिनव उपयोग, हितधारक एवं नागरिक भागीदारी जैसे सिद्धांतों पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: बाइडेन की डिनर पार्टी में पहुंचे PM Modi, फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये चीजें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026