---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: क्या इन दो शहरों के बीच सच में वसूला जाएगा डबल टोल टैक्स? यूपी वालों फैली सनसनी

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली सहारनपुर देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और पंचकूला सहारनपुर रुड़की एक्सप्रेसवे के बीच बने सैयद माजरा टोल प्लाजा पर डबल टैक्स वसूला जा सकता है। इस खबर का राजनैतिक दलों ने विरोध करना शुरु कर दिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 6, 2025 6:48 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 9, 2025 12:19 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली- देहरादून एक्स प्रेसवे के बीच में उत्तर प्रदेश के कई शहर और जिले भी आएंगे। इनको लेकर काफी चर्चा है। फिलहाल अभी तक इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन नहीं हुआ है। लेकिन रोजाना इससे जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आ जाती है। दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, दिल्ली सहारनपुर देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और पंचकूला सहारनपुर रुड़की एक्सप्रेसवे से जो भी वाहन गुजरेगा उसे डबल टोल टैक्स लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये नियमों के विरुद्ध होगा। फिलहाल अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन खबरें हैं कि, यात्रियों से डबल टोल टैक्स वसूला जा सकता है।

सैयद माजरा टोल प्लाजा पर क्या लिया जाएगा जबल टोल टैक्स?

ये फैसला सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा लिया जा सकता है। इसका कारण सैयद माजरा टोल प्लाजा का शिफ्ट ना होने की खबर माना जा रहा है। खबर है कि, इस टोल प्लाजा को गणेशपुर टोल प्लाजा में ट्रांसफर किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका इसीलिए इसी टोल प्लाजा पर डबल टैक्स वसूला जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सैयद माजरा टोल प्लाजा पर ही दो टोल टैक्स को वसूला जा सकता है।

Delhi Dehradun Expressway से जुड़ी खबर में हुई राजनीति की एंट्री

वहीं, अभी तक एनएचएआई की तरफ से आधिकारिक रुप में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस खबर पर बेहट विधायक उमर अली खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, अगर ऐसा होता है तो इसका वो पूरी तरह से विरोध करेंगे। वहीं, कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी एडवोकेट मुजतबा मलिक ने भी इस खबर का विरोध जताया है। वो एक साथ डबल टोल टैक्स वसूलने पर विरोध जता रहे हैं।

Delhi Dehradun Expressway कब खुलेगा?

ये एक्सप्रेस वे इसी अक्टूबर के महीने में खोला जा सकता है। अभी तक आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसके खुलते ही दिल्ली से देहरादून की दूरी 6 घंटों से घटकर ढाई घंटे रह जाएगी।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026