---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 5 जिलों में डेंगू ने मचाया हाहाकार, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए देने पड़ रहे ज्यादा पैसे

Uttarakhand News: देखा जाए तो एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में डेंगू पैर पसारने लगा है। तो वहीं दूसरी तरफ अब खबर उत्तराखंड से आ रही है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड के 5 जिलों में डेंगू के 24 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में इन जिलों में चिकित्सा अधिकारी और प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है। ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 12, 2023 12:11 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देखा जाए तो एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में डेंगू पैर पसारने लगा है। तो वहीं दूसरी तरफ अब खबर उत्तराखंड से आ रही है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड के 5 जिलों में डेंगू के 24 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में इन जिलों में चिकित्सा अधिकारी और प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक राज्य के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (जंबो पैक) की मांग बढ़ गई है। 

इन जिलों में डेंगू मचाया कोहराम

जब कभी भी बरसात (अगस्त) का महीना आता है, तब डेंगू धीरे-धीरे पैर पसारने लगता है। ऐसे में उत्तराखंड के 5 जिलों में डेंगू से पीड़ित 24 मरीज मिले हैं। ये जिले देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और चमोली है। बताया जा रहा है, यहां डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण प्लेटलेट्स की मांग बढ़ने लगी है। वहीं बात करें प्लेटलेट्स की तो इसमें रैंडम प्लेटलेट्स से ज्यादा सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (जंबो पैक) की मांग बढ़ी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सिंगल डोनर प्लेटलेट्स’ के दाम सरकारी अस्पतालों में 9 हजार रुपए जबकि प्राइवेट अस्पतालों में 12 हजार रुपए हैं। 

अधिकारियों ने इस मामले को लेकर दी जानकारी 

डेंगू से संक्रमित लोगों के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया, कि प्रदेश में डेंगू की मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसे में समय पर लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। जानकारी देते हुए आगे स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक गरीब के लिए 9 हजार रुपए बहुत होते हैं। ऐसे में जिन भी लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उनका इलाज निशुल्क किया जा रहा है।  

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता डेंगू का प्रकोप  

दिल्ली-एनसीआर में हर साल डेंगू दस्तक देता है। ऐसे में कई लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ती है। खबरों की मानें तो एक-दो हफ्ते पहले ही गाज़ियाबाद में डेंगू से पीड़ित एक 23 वर्षीय युवक की जान चली गई थी। जब यह घटना लोगों के सामने आई तो पूरे इलाके में डर का माहौल साफ देखा जा सकता था। ऐसे में लोगों को चाहिए, कि वह अपने आसपास की जगहों को साफ रखें। टंकी की सफाई करें, साथ ही सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026