---Advertisement---

Weather Update: उत्तराखंड से लेकर असम तक जमकर होगी बरसात, देश के दक्षिणी राज्यों के लेकर भी जारी हुआ अलर्ट

Weather Update: हमारे देश में अप्रैल-मई के महीने के साथ ही मॉ़नसून की आधिकारिक शुरुआत मान ली जाती है। इन महीनों के बाद से देश के विभिन्न राज्य बारिश की चपेट में आ जाते हैं और वहां से आए दिनों बारिश को लेकर खबरे आती रहती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 12, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: हमारे देश में अप्रैल-मई के महीने के साथ ही मॉ़नसून की आधिकारिक शुरुआत मान ली जाती है। इन महीनों के बाद से देश के विभिन्न राज्य बारिश की चपेट में आ जाते हैं और वहां से आए दिनों बारिश को लेकर खबरे आती रहती हैं। इसी क्रम में अब हम अगस्त में प्रवेश कर चुके हैं और धीरे-धीरे बारिश का क्रम भी जारी है। मौसम विभाग इसको लेकर हर दिन अपना पूर्वानुमान जारी करता है और बताता है कि देश के किस राज्य में ज्यादा बारिश होगी और किस राज्य में कम बारिश होगी। विभाग ने आज फिर से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

देश के दो प्रमुख पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन से चार दिनों तक इन राज्यों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भारी बारिश के कारण ही सड़क धसने और भूस्खलन होने की घटना भी सामने आ सकती है। इन दोनों राज्यों में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है और खूब जन-धन की हानि हुई है।

पूर्वी से लेकर पश्चिमी हिस्से तक भीगेगा यूपी

देश के सबसे बड़े सूबे यूपी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो 12 से 14 अगस्त तक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से भारी बारिश की चपेट में रह सकते हैं। यूपी के पूर्वी हिस्से में इस बार हर वर्ष की तुलना में बारिश कम हुई है जिससे की फसलों के प्रभावित होने की खबर भी है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भी गरजेंगे बादल

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों की स्थिती दयनीय है। बारिश के शुरु होने के साथ ही ये राज्य उसकी चपेट में आ गए और अब तक लगातार भारी बारिश झेले जा रहे हैं। विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के उत्तर पूर्वी राज्य बारिश का सामना कर सकते हैं। इसमें असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और अरुणांचल जैसे राज्य शामिल हैं।

इन राज्यों में भी जारी है अलर्ट

देश के कई राज्य ऐसे हैं जो समय के अंतराल के साथ भारी बारिश का सामना कर ही ले रहे हैं। इन राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो बिहार और जम्मू कश्मीर में भी 13 अगस्त तक बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। वहीं इसके अतिरिक्त दक्षिणी राज्य केरल और तमिलनाडू को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026