---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल पर मंडरा रहा बादल फटने का खतरा, इन जगहों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का होना जारी है। भारी बारिश ने देश के कई राज्यों पर अपनी पकड़ बना ली है और मौसम (Weather) खराब होने से वहां तबाही मची हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 15, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का होना जारी है। भारी बारिश ने देश के कई राज्यों पर अपनी पकड़ बना ली है और मौसम (Weather) खराब होने से वहां तबाही मची हुई है। पहाड़ी राज्य उनमें से प्रमुख हैं और खूब तबाही झेल रहे हैं। इनमें उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं। यहां भारी बारिश के कारण मौसम बेहद खराब है कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। मौसम (Weather) विभाग ने एक बार फिर इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया और केन्द्र समेत राज्य की आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों ने देश के प्रमुख पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा हि कि आगामी दिनों में यहां साइक्लोनिक परिस्थितियों के कारण बादल फटने की आशंका है। वहीं इसके साथ-साथ इन दोनों राज्यों को भारी बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है। बता दें कि भारी बारिश के कारण ही इन राज्यों से जन हानि की खबरें सामने आती हैं।

बढ़ती सकती है राजस्थान की गर्मी

मौसम विभाग ने राजस्थान को लेकर कहा है कि यहां अभी आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार कम ही हैं। ऐसे में यहां गर्मी बरकरार रहने की संभावना है। आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस शुष्क मौसम की वजह से फसलों के प्रभावित होने की आशँका भी है।

मध्य प्रदेश में भी बरस सकते हैं बादल

मध्य भारत के इलाके मध्य प्रदेश में भी आगामी दिनों में बारिश को लेकर संभावना जताई जा रही है। विभाग की माने तो प्रदेश के नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बडवानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जैसे स्थानों पर आगामी दिनों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश में मॉनसून के शुरू होने के साथ ही भारी बारिश देखने को मिली थी जिसके बाद से धीरे-धीरे बारिश का घनत्व कम होता गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026