---Advertisement---

Vande Bharat Train: चंपारण चिकन से लेकर केसर फिरनी तक, ट्रेवल के साथ यात्रियों को मिलेगा टेस्टी फूड; मेन्यू देख मुंह में आ जाएगा पानी

Vande Bharat Train: अगर आप भी रेल प्रेमी है और यात्रा और खाने के शौकीन है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 26, 2025 1:39 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: अगर आप भी रेल प्रेमी है और यात्रा और खाने के शौकीन है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने एक अनोखी पहल शुरू करते हुए वंदे भारत ट्रेन में लोकल व्यंजन परोसने का निर्णय लिया है। यानि जिस राज्य में आप यात्रा कर रहे है। उसका लोकल डिश का अवसर मिलेगा। यानि अब सफर के साथ बोरिंग खाना की जगह यात्रियों को टेस्ट फूड मिलेगा। माना जा रहा है कि ये पायलट प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन में शुरूआत की गई है। माना जा रहा है कि इसके बाद तेजस और राजधानी में ऐसी प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Vande Bharat Train में मिलेगा स्वाद का जायका

MyGov Hindi ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट शेयर किया गया। जिसमे बताया गया कि वंदे भारत ट्रेन में कौन-कौन से स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। दी जानकारी के मुताबिक नागपुर-सिकंदराबाद रूट पर कंदा पोहा, डोन्डाकाया करम पोडी, आंध्र कोडी कुरा खाना परोसा जाएगा।

गुजरात- मेथी थेपला, मसाला लौकी, ओडिशा- आलू फुलकोपी, केरल- पलाडा पायसम, कडाला करी, अप्पम, मेझुक्कू पेराती, पश्चिम बंगाल- कोशा पनीर, मुर्गिर झोल, बिहार- चंपारण पनीर, चंपारण चिकन, कश्मीर- टमाटर चमन, केसर फिरनी और डोगरी रूट पर अंबल कहू, जम्मू चना मसाला परोसा जाएगा। यानि हर राज्य की स्पेशल डिस परोसी जाएगी।

160 से अधिक वंदे भारत ट्रेन का संचालन जारी

केंद्र सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभी तक 164 वंदे भारत ट्रेन का संचालन लगातार जारी है। बता दें कि मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई यह ट्रेन कई मायनों में गेमचेंजर साबित हुई है। यह भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। इसके अलावा यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इसके अलावा 2019 से अब तक 7 करोड़ से अधिक यात्रियों ने इस ट्रेन में सफर किया है। जिसकी बाद कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से भी ज्यादा है। माना जा रहा है कि अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो अन्य प्रीमियम ट्रेनों में स्पेशल डिस परोसी जाएगी। वहीं खबर तो यह भी सामने आ रही है कि कई बड़े होटल और कैटरर्स प्रीमियम ट्रेनों में खाना परोसेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026