---Advertisement---

Weather Updates: मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, कहीं रिमझिम तो कहीं मूसलाधार बारिश की संभावना  

Weather Updates: देखा जाये तो इस वर्ष भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग समय-समय पर सभी राज्य सरकारों को सचेत रहने के निर्देश भी दिए थे। खबरों की मानें तो एक बार फिर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 13, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: देखा जाये तो इस वर्ष भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग समय-समय पर सभी राज्य सरकारों को सचेत रहने के निर्देश भी दिए थे। खबरों की मानें तो एक बार फिर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में यदा-कदा रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों में कैसा मौसम रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

खबरों की मानें तो मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है, कि समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार पर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश कुछ जिलों में हो सकती है। 

बता दें कि मध्य-प्रदेश में फ़िलहाल बारिश थम सा गया है। ऐसे में मौसम विभाग के जानकारों ने बताया है, कि प्रदेश में 20 अगस्त तक एक बार फिर बारिश हो सकती है।

वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि पूर्वोत्तर राज्यों  में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी वज्रपात और भारी बारिश अगले दो दिनों में हो सकती है। 

पहाड़ी राज्यों का क्या है हॉल 

देखा जाए तो हर वर्ष की तरह इस बार भी बारिश ने अपना सबसे ज्यादा निशाना पहाड़ी राज्यों को बनाया है। उत्तराखंड और  हिमाचल में इस साल काफी तबाही देखने को मिली है। वहीं बात करें आज की तो यहां बारिश कुछ जिलों में हो सकती है। जबकि उत्तराखंड सरकार ने कुछ जिलों में 12 से लेकर 14 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026