---Advertisement---

G20 Summit Delhi: क्या है जी20 की अध्यक्षता करने के मायने, भारत के लिए इसे क्यों कहा जा रहा ‘Golden Chance’

G20 Summit 2023: भारत के पास इस समय जी20 की अध्यक्षता का होना एक सुनहरा अवसर है। भारत विश्व धरातल पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 9, 2023 11:41 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 6:11 अपराह्न

G20 Summit
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: G20 शिखर सम्मेलन 2023 (G20 Summit 2023) का आगाज अब हो गया है। भारत पहली बार इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में देखें तो भारत के लिए ये सम्मेलन कई मायनों में खास है। विदेश मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने इसे भारत के लिए एक ‘गोल्डन चांस’ बताया है। उन्होंने कहा कि भारत इस मेगा इवेंट से दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ेगा। विश्व स्तर पर कई चीजें जो भारत के पक्ष में है।

दुनिया पर अपनी छाप छोड़ेगा भारत

G20 समिट की पूर्व संध्या (8 शुक्रवार) पर समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में जी20 इंडिया के विशेष सचिव मुक्तेश परदेसी ने कहा कि यह भारत इस समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं की इस सम्मेलन के बाद दुनिया में भारत को एक अलग नजरिए के साथ देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि “शिखर सम्मेलन का व्यापक एजेंडा ‘वसुधैव कुटुंबकम’- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के आसपास घूमेगा। इसके पहले सत्र को ‘वन अर्थ’, जबकि दूसरे को ‘वन फैमिली’ नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार और पर्यावरण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारत ने तय किया 75 वर्षों का बेमिसाल सफर

उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन 75 वर्षों का समय बेहद काबिले तारीफ रहा है। आज भारत ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए बहुत लंबा सफर तय किया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का सपना देख रहे हैं, जिसे हम जल्द हासिल कर लेंगे।

‘आज हर कोई हमारे साथ काम करने को तैयार’

उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर आज कई चीजें जो भारत के पक्ष में है। अमेरिका-रूस जैसे बड़े देश भारत से साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत की अहमियत को भी सब देख रहे हैं। ये सब चीजें भारत के कद को और बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि आज हर कोई देश भारत को आर देख रहा है। आने वाले समय में भारत एक नया युग तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026