---Advertisement---

Yogi Adityanath के बहनोई का ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुआ निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन हो गया है। उनके बहनोई का नाम राजेन्द्र सिंह चौधरी था और उनकी उम्र 67 वर्ष थी। बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी कौशांबी के यशोदा अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने दी है। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 5, 2023 6:29 अपराह्न

Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन हो गया है। उनके बहनोई का नाम राजेन्द्र सिंह चौधरी था और उनकी उम्र 67 वर्ष थी। बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी कौशांबी के यशोदा अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने दी है। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र सिंह चौधरी को एक जनवरी को ब्रेन स्टोक आया था जिसके बाद उन्हें सुबह करीब साढ़े आठ बजे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

वेंटिलेटर पर थे राजेन्द्र सिंह चौधरी

बता दें कि उन्हें यशोदा अस्पताल में न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी, कार्डियोलोजिस्ट डॉ. धीरेंद्र सिंघानिया और फिजिशियन डॉ. अंशुमन त्यागी की निगरानी में रखा गया था। बुधवार को उनका ब्रेन डेड हो गया जिसके बाद उनके फैमिली मेंंबर बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें घर ले गए। उन्हें उनके राजनगर वाले घर में वेंटिलेटर पर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया लेकिन बुधवार देर रात 1.50 पर उनका निधन हो गया। 

ये भी पढें:  परिवार को देंगे 10 लाख बोले- CM Arvind Kejriwal, मां के उपचार का पूर्ण व्यय भी उठाएगी दिल्ली सरकार 

कहां हुआ अंतिम संस्कार

गुरुवार को सुबह के समय उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगम बोध घाट ले जाया गया। यहां दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके योगी आदित्यनाथ

बता दें कि योगी आदित्यनाथ किसी काम से मुंबई गए हुए हैं जिसके कारण वो अंतिम संस्कार के लिए बोध घाट नहीं पहुंच सके और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। वो जल्द ही गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अपनी बहन के घर पर संवेदना व्यक्त करने आ सकते हैं।

अंतिम संस्कार में ये लोग हुए शामिल

खबरों की मानें तो सूचना पाकर गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह, डॉ. सुनील डागर, यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डॉ. पीएन आरोड़ा समेत बहुत से लोग राजेन्द्र सिंह चौधरी के शव को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले गए और दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढें: Kanjhawala कांड में मृतका के परिजनों से मिले Sisodia, कहा Delhi Govt. देगी एक सदस्य को नौकरी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026