---Advertisement---

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज की पूजा करने का ये है सही तरीका, यहां देखें विधि, शुभ मुहूर्त से लेकर सामग्री तक की पूरी जानकारी

Hariyali Teej 2023: इस बार हरियाली तीज 19 अगस्त को पुरे देश में मनाया जाएगा। हरियाली तीज पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। आपको बता की हरियाली तीज का व्रत कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करती है। भारत में हरियाली तीज का त्यौहार बड़े धूम-धाम ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 17, 2023 4:55 अपराह्न

hariyali teej 2023
Follow Us
---Advertisement---

Hariyali Teej 2023: इस बार हरियाली तीज 19 अगस्त को पुरे देश में मनाया जाएगा। हरियाली तीज पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। आपको बता की हरियाली तीज का व्रत कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करती है। भारत में हरियाली तीज का त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागन स्त्रियां 16 शृंगार कर अपने पति के लंबी उम्र के लिए भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं।

यदि यह आपका पहला हरियाली तीज है। और आपको इस बात की जानकारी नहीं है की इस दिन विधि-विधान से पूजा कैसे करें? पूजा करने का शुभ मुहूर्त कौन सा है। और पूजा के लिए क्या सामिग्री चाहिए होती है? तो आज के इस आर्टिकल में हम इन सभी सवालों का जवाब आपके लिए लेकर आए है। तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

अब से शुरू होगा से शुरू होगा शुभ मुहूर्त?

आपको बता दे की हरियाली तीज का मुहूर्त इस बार 18 अगस्त 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होगा और यह 19 अगस्त रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहने वाला है। आप पूजा 19 अगस्त सुबह 7:47 से लेकर सुबह 9:22 तक कर सकते है। यदि आप इस मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाती है तो आप शाम 6:52 से लेकर 7:45 तक पूजा अर्चना कर सकती है। इस समय भी पूजा का शुभ मुहूर्त है।

पूजा की सामग्री

हरियाली तीज पर महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। और उनसे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। भगवान शिव की पूजा के लिए आपको धतूरा का पत्ता,पान का पत्ता,केला का पत्ता,चंदन और गंगा जल की जरुरत पड़ेगी। वहीं माँ पार्वती की पूजा अर्चना के लिए 16 श्रृंगार की चीजे जैसे की कुमकुम,बिंदी,मेहँदी,अलता चाहिए होगा। इसके अलावा पूजा के लिए धुप,दीप,दूध,दही,चीनी,शहद,अगरबत्ती,पान,सुपारी और मिठाई की भी आवश्कता होगी।

कैसे करे हरियाली तीज की पूजा

हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाएं सुबह नहा धोकर 16 शृंगार कर लें। उसके बाद जहां आपको पूजा करनी है उस जगह को अच्छे से साफ़ कर लें। इसके बाद आप भगवान शिव और पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बना लें। उस प्रतिमा को स्थापित कर उसपर फूल, फल,धुप-दीप चढ़ाए। इसके बाद सुहाग की सभी चीजें माँ पार्वती को अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। तीज की कथा सुने या खुद से पढ़े। इस विधि से आपको दोबारा शाम को भी पूजा करना है। आपको पुरे दिन नर्जला उपवास भी रखना है। अगले दिन नहा-धोकर पूजा करके अपना व्रत तोड़े।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026