---Advertisement---

BGSYS Recruitment 2024: खुशखबरी! अकाउंटेंट कम IT असिस्टेंट के हजारों पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़े डिटेल

BGSYS Recruitment 2024: बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) की ओर से अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के 6570 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 14, 2024 5:24 अपराह्न

BGSYS Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

BGSYS Recruitment 2024: बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) की ओर से अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के 6570 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक 9 जून 2024 के पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार BGSYS की आधिकारिक साइट bgsys.bihar.gov.in. पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है।

कैसे करें आवेदन?

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी की ओर से अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के 6570 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना बेहद सरल है।

इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को BGSYS की आधिकारिक वेबसाइट bgsys.bihar.gov.in. पर जाना होगा। उसके बाद उम्मीदवार को ‘आवेदन’ विकल्प को चुन कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।

इसके बाद आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर निर्धारित की गई शुल्क अदा करनी होगी। इसका बाद सबमिट विकल्प को चुनना होगा। सबमिट विकल्प चुनने के साथ ही उम्मीदवार का आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

आवेदन से जुड़े अन्य डिटेल

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी की ओर से अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आमंत्रित किए गए आवेदन से जुड़े डिटेल:

आयु सीमा– न्यूनतम आयु- 21 वर्ष, अधिकतम आयु (पुरुष)- 45 वर्ष, अधिकतम आयु (महिला)- 48 वर्ष

आवेदन शुल्क– जनरल वर्ग, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क तो वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

पात्रता– इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास कॉमर्स से बैचलर डिग्री (बीकॉम) या मास्टर डिग्री इन कॉमर्स (एमकॉम) या सीए इंटर लेवल की डिग्री होनी चाहिए।

कुल पद– 6570 (पुरुष- 4270 व महिला- 2300 पद)

नोट– इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी BGSYS की आधिकारिक साइट पर जाकर दर्ज की जा सकती है।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026