---Advertisement---

CHSE Odisha 12th Result 2026 ऐसे करें चेक! छात्र इन बातों को भूलकर भी ना करें इग्नोर, जानें सबकुछ

CHSE Odisha 12th Result 2026: ओडिशा शिक्षा बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाले है। रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 20, 2026 11:43 पूर्वाह्न

CHSE Odisha 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CHSE Odisha 12th Result 2026: ओडिशा शिक्षा बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाले है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड की तरफ से आज करीब 12.30 के आसपास नतीजे जारी किए जाएंगे।

बता दें कि इस वर्ष करीब 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था। बताते चले कि CHSE Odisha 12th Result 2026 का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.odisha.gov.in, orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट – CHSE Odisha 12th Result 2026

  • छात्र सीएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद स्क्रीन पर ओडिशा सीएचएसई 12वीं परिणाम 2026 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत सभी जरूरी डिटेल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखना शुरू हो जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए ओडिशा सीएचएसई परिणाम 2026 डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

रिजल्ट चेक करते समय छात्र इन बातों का ना करें इग्नोर

  • इंटरनेट स्लो होने पर घबराएं नहीं – रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी लोड आ सकता है, जिससे साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में बार-बार पेज रिफ्रेश करने से बचें।
  • रोल नंबर पहले से तैयार रखें – रिजल्ट देखने के समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड अपने पास रखें।
  • मार्कशीट की डिटेल्स जरूर जांचें – रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जरूर चेक करें।
  • फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान – केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

रिजल्ट के बाद छात्र हताश ना हो, अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी लगती है तो वह अपने स्कूल प्रबंधन से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026