Jamia Millia Islamia Free UPSC Coaching 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया फ्री यूपीएससी कोचिंग 2026 एडमिशन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी ने आज से अपने सिविल सर्विसेज कोचिंग प्रोग्राम (सत्र 2026-27) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 6 जून को 13 शहरों में आयोजित की जाएगी। इन शहरों में हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची शामिल हैं। इसलिए, जो छात्र इस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के इच्छुक और योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
जामिया मिलिया इस्लामिया फ्री यूपीएससी कोचिंग 2026: इन तारीखों का रखें ख्याल
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में ‘फ्री यूपीएससी कोचिंग 2026’ प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 26 मई, 2026 तय की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए एक ‘करेक्शन विंडो’ 29 मई से 30 मई, 2026 के बीच खुली रहेगी। इसके अलावा, जामिया मिल्लिया इस्लामिया फ्री यूपीएससी कोचिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 6 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के नतीजे संभावित रूप से 10 जुलाई, 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को संभावित रूप से 16 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 के बीच इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। अंतिम नतीजे संभावित रूप से 7 अगस्त, 2026 को घोषित किए जाएंगे।
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया फ्री यूपीएससी कोचिंग 2026 प्रोग्राम में दाखिला लेने की आखिरी तारीख 18 अगस्त, 2026 तय की गई है। वेटिंग लिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 21 अगस्त, 2026 तय की गई है। वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को 25 अगस्त, 2026 तक दाखिला दिया जा सकता है। ओरिएंटेशन सेशन और कक्षाएं संभावित रूप से 1 सितंबर, 2026 से शुरू होंगी। गौरतलब है कि इस ‘फ्री कोचिंग प्रोग्राम’जिसमें हॉस्टल की सुविधा भी शामिल है। इस प्रोग्राम के संचालन का मकसद अल्पसंख्यक समुदायों, अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और महिलाओं से संबंधित उम्मीदवारों को यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयार करना है।
Jamia Millia Islamia Free UPSC Coaching 2026: कैसे करें आवेदन?
मालूम हो कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में दाखिला लेने वाले कई उम्मीदवारों ने यूपीएससी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। इसलिए, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस फ्री कोचिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों, अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और महिलाओं से आने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में बैठने के लिए तैयार करना है। ध्यान दें कि कोचिंग के अलावा, हॉस्टल में रहने की सुविधा भी मुफ्त में प्रदान की जाती है।






