---Advertisement---

NEET PG 2024 Exam Date को लेकर बड़ा अपडेट! NBEMS ने जारी किया नया शेड्यूल, जानें कब आयोजित होगी परीक्षा?

NEET PG 2024 Exam Date: मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET UG और UGC NET पेपर लीक विवाद के बीच स्थगित हुई NEET PG 2024 Exam की नई तिथि जारी कर दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 5, 2024 3:26 अपराह्न

NEET PG 2024 Exam Date
Follow Us
---Advertisement---

NEET PG 2024 Exam Date: मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET UG और UGC NET पेपर लीक विवाद के बीच स्थगित हुई NEET PG 2024 Exam की नई तिथि जारी कर दी है।

NBEMS की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आगामी 11 अगस्त को NEET PG परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इससे जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए NBEMS के वेब पोर्टल https:/exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर जा सकते हैं। (NEET PG 2024 Exam Date)

NEET PG परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी

NEET UG परीक्षा 2024 को लेकर बीते महीने खूब घमासाम मचा था। इसी दौरान मेडिकल प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा NEET PG 2024 भी स्थगित कर दी गई थी। NBEMS ने इस संबंध में अब नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

NBEMS की ओर से जारी की गई नोटिस के तहत NEET PG 2024 की परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। ऐसे में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (NEET PG) देने वाले अभ्यर्थी अब नई नोटिस के अनुसार परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं।

परीक्षा स्थगित होने का कारण

NEET PG 2024 परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी। इसी दौरान NEET UG परीक्षा को लेकर घमासान का दौर शुरू हो गया था। नीट परीक्षा 2024 में शामिल हुए अभ्यर्थियों द्वारा कथित रूप से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर पेपर लीक व अनियमितता से जुड़े तमाम आरोप लगाए जा रहे थे। नीट परीक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच ही नीट पीजी परीक्षा की अखंडता के उल्लंघन का हवाला देते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026