---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Shobhit University के शिक्षकों एवं छात्रों ने एक साथ मिलकर किया योग

Shobhit University: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर योगा एंड रिसर्च के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों शिक्षकों एवं आसपास के लोगों ने सहभागिता की बारिश होने के बावजूद सभी प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 21, 2023 9:24 अपराह्न | Updated: जून 22, 2023 2:34 अपराह्न

Shobhit University
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर योगा एंड रिसर्च के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों शिक्षकों एवं आसपास के लोगों ने सहभागिता की बारिश होने के बावजूद सभी प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ नेहा त्यागी ने सभी प्रतिभागियों को मुख्य रूप से ताड़ासन, त्रिकोणासन, तितली आसन, भुजंगआसन, सेतुबंध आसन, कपालभाति प्राणायाम आदि प्रमुख योग आसन के माध्यम से सभी को योग कराया। इन सभी आसन को कराने के लिए विश्वविद्यालय के योगा क्लब के छात्रों रेशव छतरी, निहारिका गुप्ता एवं दीक्षा अधिकारी द्वारा सभी को योग करने में सहायता की।

Shobhit University के शिक्षकों एवं छात्रों ने एक साथ मिलकर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र द्वारा छात्रों को संदेश प्रेषित किया गया। जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग एक प्राचीन अभ्यास है। जो मन,शरीर और आत्मा को जोड़ता है जैसा कि हम सब इस खास मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में एक साथ इकट्ठा हुए हैं। आइए हम अपने आप को जानते हैं प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाते हुए निरंतर योगाभ्यास करें। उन्होंने कहा योग स्वयं की स्वयं के माध्यम से स्वयं तक पहुंचने की एक महत्वपूर्ण यात्रा है। सेंटर फॉर योगा एंड रिसर्च की समन्वयक डॉ नेहा त्यागी ने छात्रों को इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विषय वसुधैव कुटुंबकम के विषय में बोलते हुए बताया कि यह हमारे उपनिषदों में भी लिखा हुआ है कि यह पूरा विश्व एक परिवार है। यह विचार सभी मनुष्यों को एक सूत्र में एक साथ जुड़े होने की अवधारणा को दर्शाता है और यह कि पृथ्वी पर हर किसी को एक दूसरे के साथ पूर्ण सद्भाव और सहयोग से रहना चाहिए। योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी के छात्रों ने भी इसमें सहभागिता की।

ये भी पढे़ं: Honduras के तमारा Jail में 41 महिला कैदियों की दर्दनाक मौत, दंगे में कोई जलकर मरा तो किसी को लगी गोली

प्रमुख लोगों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मानव संसाधन निदेशक प्रो देवेंद्र नारायण, डॉ विनोद त्यागी, पूर्व न्यायधीश एवं निदेशक विधि विभाग प्रमोद गोयल, मैनेजमेंट विभाग के निदेशक डॉ राजुल दत्त,कुलसचिव डॉ गणेश भारद्वाज,डॉ नेहा यजुर्वेदी,डॉ अभिषेक डबास विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ) कुलदीप कुमार ,नायब सूबेदार जोगिंदर सिंह, एसडीआईसी कंकरखेड़ा के लेफ्टिनेंट आशीष गौड़, सेकंड ऑफिसर अभिषेक शर्मा, गुरुकुल डोर्ली के एन ओ लेफ्टिनेंट मोहम्मद जकी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026

NALSAR Row

सितम्बर 3, 2026