---Advertisement---

RRB RPF Recruitment 2024: आरपीएफ में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें आवेदन से जुड़े सभी डिटेल

RRB RPF Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (SI) के कुल 4660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 13, 2024 4:42 अपराह्न

RRB RPF Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

RRB RPF Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (SI) के कुल 4660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है। बता दें कि उम्मीदवार 15 अप्रैल 2024 से ही इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं।

ऐसे में जो उम्मीदवार आरआरबी द्वारा आमंत्रित किए गए आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक हैं वे 14 मई यानी कल तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

RPF में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (एसआई) के कुल 4660 पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 14 मई 2024 यानी कल है। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी करने के लिए इच्छुक हैं तो आरआरबी की ये भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

कैसे करें आवेदन?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न पदों के लिए होने वाले भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को rpf.indianrailways.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘RPF भर्ती 2024’ का लिंक क्लिक करना होगा।

RPF भर्ती 2024 लिंक खुलने के साथ ही लॉग इन विंडो में जाकर मेल आईडी, फोन नंबर व अन्य डिटेल दर्ज करने होंगे। इसके बाद निर्धारित की गई शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट किया जा सकता है।

आवेदन से जुड़े अन्य डिटेल

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न पदों पर चल रहे आवेदन से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं।

आयु सीमा– कॉन्सटेबल- न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 28 वर्ष

एसआई- न्यूनतम आयु 20 वर्ष, अधिकतम आयु 28 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता– आरपीएफ में कॉन्सटेबल पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

पदों की संख्या– कुल पद: 4660 (कॉन्सटेबल-4208, सब इंस्पेक्टर- 452)

शुल्क– आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तो वहीं एससी, एसटी, पीएच व महिला वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

नोट– रेलवे सुरक्षा बल में भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट rpf.indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026