---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट-2023 के संदर्भ में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 7-02-2023 को यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट-2023 के संदर्भ में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। यह कार्यक्रम छात्र एवं छात्राओं को उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए आकर्षण का नया ‘रेड कारपेट’ बिछाने हेतु एवं दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 8, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 7-02-2023 को यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट-2023 के संदर्भ में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। यह कार्यक्रम छात्र एवं छात्राओं को उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए आकर्षण का नया ‘रेड कारपेट’ बिछाने हेतु एवं दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित करने हेतु जानकारी से अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत

इस कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, मुख्यः अतिथि श्री इकबाल सिंह आई.एफ.एस., ईश्वर चंद एवं प्रकाश गोयल द्वारा पूरे विधि विधान मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने मुख्यः अतिथि श्री इकबाल सिंह आई.एफ.एस को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में आए हुए मुख्यः अतिथि श्री इकबाल सिंह आई.एफ.एस. उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वस्तरीय आयोजन के लिए रूपरेखा बनाकर काम शुरू कर दिया गया है।

Also Read: Shobhit University Gangoh में बाबू विजेंद्र जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दिन संचालित की गई अनेक प्रेरक प्रतियोगिता

अधिक से अधिक देशों के उद्यमी UP में करें निवेश यह है लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में अब यह प्रयास है कि अधिक से अधिक देशों के उद्यमी यहां निवेश के लिए आकर्षित हों तथा यहां आकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। इस अवसर पर समाजसेवी श्री ईश्वर चंद गोयल एवं श्री प्रकाश गोयल ने भी यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निवेश के लिए यूपी कैसे अन्य जगह से बेहतर साबित हो सकता है। सरकार यह लगातार प्रचारित करती रही है कि 2017 के बाद से औद्योगिक नीतियों में कई बदलाव किए गए। निवेश मित्र पोर्टल बनाकर उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम दिया गया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने मुख्यः अतिथि श्री इकबाल सिंह आई.एफ.एस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि हमें छात्रों को यूपी गवर्नमेंट इन्वेस्टर के संदर्भ में जागरूक करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस सफल प्रयास में अधिक से अधिक जानकारी द्वारा आने वाले समय में हम सभी को इस और प्रेरित करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. सोमप्रभ दुबे, रितु शर्मा अंकुर भारती व् विश्वविद्यालय के अनेक छात्र उपस्थित रहे।

Also Read: तुर्की की तबाही पर एकदम से भावुक हुए PM Modi, भुज भूकंप की त्रासदी को किया साझा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ECGC PO Result 2026

फ़रवरी 4, 2026

UGC NET Result 2025

फ़रवरी 4, 2026

HPSC HCS Recruitment 2026

फ़रवरी 2, 2026

SSC MTS Admit Card 2026

फ़रवरी 2, 2026

Bihar Board Exam 2026

फ़रवरी 2, 2026

UGC-NET Dec 2025 Result

फ़रवरी 2, 2026