---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स पर चार सप्ताह के वैल्यू एडिड सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 19-06-2023 को स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग द्वारा गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स पर चार सप्ताह का वैल्यू एडिड सर्टिफिकेट कोर्स (VACC) की शुरुआत की गई। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों, टैक्स प्रोफेशनल, एवं अकाउंटेंटस को जीएसटी (GST) की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2023 2:21 अपराह्न

shobhit university
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 19-06-2023 को स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग द्वारा गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स पर चार सप्ताह का वैल्यू एडिड सर्टिफिकेट कोर्स (VACC) की शुरुआत की गई। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों, टैक्स प्रोफेशनल, एवं अकाउंटेंटस को जीएसटी (GST) की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इस पूरे कोर्स को स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के हेड डॉ. सोमप्रभ दुबे, चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप कुमार तिवारी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रमोद तिवारी संबोधित करेंगे। इस कोर्स का समापन 15 जुलाई को किया जाएगा। इस कोर्स में कक्षा की अवधि प्रतिदिन डेढ़ घंटा रहेगी।

इस तरह की वैल्यू एडिड कोर्स छात्रों व सभी हितधारकों के लिए लाभकारी होंगे

इस कोर्स की शुरुआत पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कोर्स के आयोजकों को बधाई व कोर्स की सफलता के लिए अनेक शुभकामनाएं दी, उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की वैल्यू एडिड कोर्स के द्वारा संस्था, फैकल्टी मेंबर एवं छात्रों व सभी हितधारकों के लिए लाभकारी होंगे, जो भावी समय में अनेक प्रकार से लाभकारी होंगे और उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह के वैल्यू एडिड कोर्स और भी आयोजित किए जाएंगे, यह विद्यार्थी एवं फैकल्टी मेंबर के समग्र विकास में सहायक होंगे।

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में सीरिया जैसे हुए हालात, रिटायर्ड जनरल का दावा, कहा-‘डर के साये में जीने को मजबूर लोग’

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने भी सभी प्रतिभागियों व आयोजकों को शुभकामनाएं दी और बताया कि इस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स पर चार सप्ताह के वैल्यू एडिड सर्टिफिकेट कोर्स (VACC) के लिए जितनी सीटें आरक्षित की गई थी, वो समय अवधि से पहले ही पूर्ण हो गई थी। इस कोर्स के आरंभ होने पर विभाग के अन्य शिक्षकगण डॉ. अभिमन्यु उपाध्याय, स्वाति राजौरा, आदेश कुमार, राहुल कुमार, पारुल त्यागी एवं अदिति गर्ग आदि में ख़ुशी का माहौल है।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP PGT Final Result 2026

जुलाई 8, 2026

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CBSE Re-evaluation

जून 2, 2026

Rahul Gandhi

जून 1, 2026