---Advertisement---

UP में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, जानें पंचायत सहायक भर्ती से जुड़े सभी जरूरी डिटेल

UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए यूपी सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल यूपी सरकार राज्य में पंचायत सहायक के रिक्त पड़े 4821 पदों पर भर्ती करने जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 15, 2024 3:14 अपराह्न

UP Panchayat Sahayak Bharti 2024
Follow Us
---Advertisement---

UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए यूपी सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल यूपी सरकार राज्य में पंचायत सहायक के रिक्त पड़े 4821 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस संबंध में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके बाद आज यानी 15 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक साइट www.panchayatiraj.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है। बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

कैसें करें आवेदन?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए सबसे पहले पंचायती राज विभाग के आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा और उसकी कॉपी निकालनी होगी।

आवेदन फॉर्म की कॉपी को आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी के दफ्तर में जमा कर दें। इस प्रक्रिया के बाद आपके आवेदन को पूर्ण माना जाएगा।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती से जुड़े डिटेल

यूपी सरकार द्वारा की जा रही पंचायत सहायक भर्ती से जुड़े सभी आवश्यक डिटेल इस प्रकार हैं-

आवेदन की अंतिम तिथि– 30 जून 2024
आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि– 15 से 30 जून 2024
फॉर्म जमा करने का स्थान– ग्राम पंचायत कार्यालय या विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज कार्यालय
आवेदन शुल्क– नि:शुल्क आवेदन
आयु सीमा– न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट का प्रावधान)
चयन प्रक्रिया– मेरिट बेसिस के आधार पर।
शैक्षणिक योग्यता– आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो तथा संबंधित ग्राम सभा का निवासी जहां से आवेदन किया गया है।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि 30 जून 2024 तक आवेदन जमा होने के बाद 7 जुलाई से 14 जुलाई 2024 तक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 15 जुलाई से 21 जुलाई 2024 के बीच जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई टीम के जांच व रिकमंडेशन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा और अंतत: 22 जुलाई से 24 जुलाई के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026