---Advertisement---

जुनैद खान की ‘एक दिन की महफिल’ में क्यों Aamir Khan के छलक पड़े आंसू, साई पल्लवी को लेकर ये क्या बोल गए

Aamir Khan: जुनैद खान और साई पल्लवी की एक दिन को लेकर इवेंट में आखिर क्यों मिस्टर परफेक्शनिस्ट के जज्बात झलक उठे और इस दौरान उनके आंखों में आंसू नजर आए। आइए देखते हैं वायरल वीडियो को लेकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2026 10:33 पूर्वाह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट जो पिछले तीन दशक से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। इस सबके बीच अब उनके फैंस एक और पीढ़ी को एक्टिंग करते हुए देख पाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं जुनैद खान की जो महाराजा और लवयापा जैसी फिल्म के बाद साई पल्लवी के साथ एक दिन में नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज से पहले ‘एक दिन की महफिल’ इवेंट का आयोजन किया गया जहां आमिर खान भावुक होते हुए नजर आए। आखिर क्यों वह अपने जज्बात नहीं रोक सके और एक दिन के प्रोड्यूसर आमिर खान को आंखों से आंसू पोछते हुए देखा गया।

Aamir Khan का बेटे जुनैद खान के लिए छलके जज्बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां आमिर खान के आंखों के आंसू बहते दिखते हैं। इस दौरान उनके बगल में साई पल्लवी नजर आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आमिर खान के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ एक गर्व झलक भी दिखाई दे रही है। वह मुस्कुराते हुए नजर आते हैं और अपने आंखों से आंसू पोंछते है। एक्टर को इमोशनल देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं। जहां इस इवेंट में आमिर खान ने जुनैद खान की एक्टिंग करियर को लेकर अपनी फिलिंग्स जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि उनका करियर मजबूत नींव के साथ शुरू हो।

क्यों खास है आमिर खान के लिए एक दिन

जहां तक बात करें जुनैद खान की तो आमिर खान के बेटे को सबसे पहले महाराज हमें देखा गया था जहां उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया था। वहीं खुशी कपूर के साथ लवयापा फिल्म को फैंस ने उस कदर प्यार नहीं दिया तो वहीं अब वह साई पल्लवी के साथ एक दिन से डेब्यू कर रहे हैं जिसे कथित तौर पर हॉलीवुड फिल्म वन डे का रीमेक बताया जा रहा है।

साई पल्लवी की तारीफ में क्या बोले आमिर खान

दूसरी तरफ बात करें साई पल्लवी की तो आमिर खान ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए फिलहाल भारत की सबसे बेहतरीन अदाकारा बताया है। निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए काफी स्पेशल है जहां एक दिन के अलावा साई पल्लवी रणबीर कपूर के साथ 4000 करोड़ रामायण में भी नजर आने वाली है लेकिन जुनैद खान के साथ उनकी डेब्यू हिंदी में हो रही है।

कब रिलीज हो रही है एक दिन

1 मई को रिलीज होने वाली एक दिन आमिर खान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि एक तरफ उनका बेटा फिल्म का हीरो है तो दूसरी तरफ इसे प्रोड्यूस मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने किया ।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

अप्रैल 27, 2026

Golmaal 5

अप्रैल 27, 2026

Viral Video

अप्रैल 27, 2026

Hardoi Viral Video

अप्रैल 27, 2026

Rishikesh Viral Video

अप्रैल 27, 2026

Karan Johar

अप्रैल 27, 2026