---Advertisement---

‘प्लीज नजर मत लगाइये…’ Akshay Kumar ने किया फराह खान को रोस्ट, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ की इस जुगलबंदी को देख नहीं रुकेगी हंसी

Akshay Kumar: व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आई फराह खान को लेकर भूत बंगला एक्टर ने कुछ इस तरह से मजे लिए कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों के बीच चटपटे नोक झोक ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2026 11:51 पूर्वाह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: फिल्म की रिलीज कर अक्सर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार चर्चा में बने रहते हैं और इस सबके बीच उनकी भूत बंगला रिलीज हुई जो फैंस के बीच फिलहाल सुर्खियों में है। हॉरर कॉमेडी से जहां अक्षय कुमार एक तरफ धमाल मचा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोनी टीवी का शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून भी खत्म होने की कगार पर है। 27 अप्रैल को फाइनल डे पर फराह खान जैकलीन फर्नांडीज तड़का लगाने वाली है। वहीं इस सबके बीच एक प्रोमो वीडियो चर्चा में है जहां अक्षय कुमार फराह खान को रोस्ट करते हुए नजर आते हैं।

व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अक्षय कुमार ने की फराह खान की बोलती बंद

जहां तक व्हील आफ फॉर्च्यून के प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसके साथ ही सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, “फराह ने शुरू किया अक्षय ने खत्म।” जहां फराह खान अक्षय कुमार से कहती है कि आपका शो चल रहा है स्पॉन्सर की लिस्ट ही खत्म नहीं हो रही है। जिस पर भूल भुलैया एक्टर जवाब देते हैं देखिए नजर मत लगाइए मैंने कभी आपके यूट्यूब के बारे में बात किया है। जिस पर फराह कहती है हां की है सर तब अक्षय कुमार का जवाब होता है, “मैंने कभी नहीं कहा है। मैंने यह कहा है कि आप और काम करो और लोगों के घर में जाकर खाना बनाओ और उनके खाने छीन लो उनके कपड़े उतार लो।”

फराह खान ने इस तरह ली अक्षय कुमार की चुटकी

निश्चित तौर पर अक्षय कुमार ने जिस तरह से फराह खान की चुटकी ली उसने लोगों पर दिल जीत लिया है। वहीं इस दौरान फराह अक्षय के लिए कुकर लेकर आती है जिसमें वह पैसे भरी होती है और कहती है, “इसमें तेरे लिए वही लाई हूं जो तू खाता है।” दोनों के बीच हंसी मजाक के अलावा भी एक इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है।

क्यों Akshay Kumar के छलके व्हील ऑफ फॉर्च्यून में जज्बात

जहां अक्षय कुमार के व्हील का फॉर्च्यून मेकर्स की तरफ से कहा जाता है कि “कल से ये मंच नहीं होगा, लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी। आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी। आप याद रहेंगे।” यह सुनकर अक्षय की आंखों से आंसू बह निकलते हैं और वह कहते हैं, “मेरे मामा भी आए हैं। इन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया है। मुझे बताते हैं, बेटा 9 बज जाता है। मैं देखने आता हूं शो। थैंक्यू इंडिया। इतना प्यार करने के लिए।”

बता दें कि 27 जनवरी 2026 को शुरू हुए इस शो 65 एपिसोड रिलीज हुए है और 27 अप्रैल को खत्म हो रहा है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में भूत बंगला में नजर आए थे।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026