---Advertisement---

Amar Singh Chamkila Song: ‘नरम कालजा’ गाने में दिलजीत संग छा गई परिणीति चोपड़ा, अलका याग्निक की आवाज का चला जादू

Amar Singh Chamkila Song: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ फिलहाल कुछ समय से काफी चर्चा में है। वहीं मेकर्स ने अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘नरम कालजा’ रिलीज किया है। कहने में दो राय नहीं है कि फिल्म का यह गाना वाकई काफी अलग है और दिल के जीतने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 14, 2024 5:38 अपराह्न

Amar Singh Chamkila Song
Follow Us
---Advertisement---

Amar Singh Chamkila Song: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ फिलहाल कुछ समय से काफी चर्चा में है। वहीं मेकर्स ने अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘नरम कालजा’ रिलीज किया है। कहने में दो राय नहीं है कि फिल्म का यह गाना वाकई काफी अलग है और दिल के जीतने के लिए काफी है। इस गाने में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ दोनों काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। सोशल मीडिया पर फिलहाल ‘नरम कालजा’ गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस गाने को एक साथ चार सिंगर ने अपनी आवाज दी है।

काफी अलग है यह गाना

2 मिनट 52 सेकंड के इस गाने को सुनने के बाद आप भी मदमस्त हो जाएंगे और इसकी धुन और बोल में कहीं खो जाएंगे। गाने को अलका याग्निक, ऋचा शर्मा, यशिका सिक्का और पूजा तिवारी ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है तो बोल इरशाद कामिल लिखे हैं। इस गाने को सुनने के बाद लोग काफी पसंद कर रहे हैं। स्टेज पर परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आते हैं। गाने में परिणीती के एक्सप्रेशन को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

इस दिन दस्तक देगी ओटीटी पर अमर सिंह चमकीला

अगर ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म की बात करें तो यह सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म बताई जा रही है। अमर सिंह चमकीला पंजाब के गायक थे जो 80 के दशक में काफी लोकप्रिय रहे हालांकि उन्हें काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। कम उम्र में उनकी मौत और उनके जीवन की अनकही कहानी ‘अमर सिंह चमकीला’ यानी उनकी फिल्म बताएगी। अगर इस फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो यह पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026