---Advertisement---

Baby John Box Office Collection Day 4: चौथे दिन भी Varun Dhawan की फिल्म ने किया फुस्की प्रदर्शन, क्या रीमेक के जादू मे फेल हुए वरुण धवन?

Baby John Box Office Collection Day 4 में Varun Dhawan की फिल्म बेबी जॉन नही पार कर पाई 5 करोड़ का आंकड़ा, फिल्म ने कामाय केवल 4.25 करोड़

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 29, 2024 11:33 पूर्वाह्न

Baby John Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Baby John Box Office Collection Day 4: वरुण धवन की फिल्म Baby John को रिलीज़ हुए लगभग 5 दिनो का समय बीत चुका है। फिल्म की शानदार शुरुआत के बाद दर्शक फिल्म से काफी उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन मिल रही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म कुछ खास कमाल करती दिखाई नही दे रही है। ऐसे में ये खबर Varun Dhawan के फैन्स को निराश करने वाला है। फिल्म बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। बावजूद इसके वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन विजय की फिल्म थेरी का रिकॉर्ड नही तोड़ पा रही है। आइए जानते है कि चौथे दिन कैसा रहा वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का प्रदर्शन। और साथ ही जानेंगे कि क्या रही फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Baby John Box Office Collection Day 4 में फिल्म पार नही कर पाई 5 करोड़ का आंकड़ा

बात अगर इंटरनेट पर मौजूद डाटा की करे तो, सैकनिल्क वेबसाइट के मुताबिक Varun Dhawan की फिल्म का प्रदर्शन काफी खराब रहा। फिल्म ने दर्शकों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। वेबसाइट के मुताबिक फिल्म बेबी जॉन अपने चौथे दिन 5 करोड़ का भी आंकड़ा पार नही कर पाई। फिल्म ने चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आकड़ा तमिल फिल्म थेरी के आकड़े से आधे से भी कम है। जानकारी के लिए बता दे कि फिल्म थेरी ने अपने चौथे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं बात अगर Baby John के बाकि दिनों के कमाई की करे तो फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए 11.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 4.57 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म 3.65 करोड़ ही जुटा पाई।

Baby John Box Office Collection Day 4 के बाद वरुण धवन की फिल्म पर सामने आई दर्शकों की प्रतिक्रिया

Image Credit- Google

Varun Dhawan की फिल्म Baby John द्वारा किया गया ये प्रदर्शन दर्शको के लिए काफी निराशाजनक है। फिल्म के इस प्रदर्शन के बाद फैन्स भी अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे है। बता दे कि फिल्म को देखने के बाद दर्शक अपनी प्रतिक्रियाओं को साझा करते हुए वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को कॉपी बता रहें है। हालांकि फिल्म बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी का रिमेक है। बावजूद इसके दर्शक मेकर्स द्वारा फिल्म मे कुछ नयापन की उम्मीद कर रहे थे। फिल्म पर अपनी राय रखते हुए एक दर्शक ने कहा की “हां पता है फिल्म रिमेक है लेकिन फिर भी इसमें कुछ तो नया होना चाहिए था।” वहीं दूसरा यूजर वरुण धवन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए मेकर्स पर निशाना साध रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026