---Advertisement---

Bawaal Trailer: वरुण-जान्हवी की अपकमिंग फिल्म बवाल का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांस और वॉर का मिलेगा कॉकटेल

Bawaal Trailer: 21 जुलाई को अमेजन प्राइम में रिलीज होगी बवाल मूवी। जान्हवी और वरुण पहली बार एक साथ आएंगे स्क्रीन पर नजर।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 9, 2023 11:20 अपराह्न

Bawaal Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Bawaal Trailer: आजकल बॉलीवुड में वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। आज इस मूवी बवाल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस फिल्म में पहली बार जान्हवी और वरुण एक साथ पेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री ऑडियंस को बेहद पसंद आ रही है। अभी कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर भी लान्च किया गया था।

यह भी पढ़ें :Varun Dhawan और Janhvi Kapoor को देख लोग कर रहे हैं तारीफ, केमिस्ट्री ने मचाया ‘बवाल’

रोमांस और वॉर दोनों का लगेगा तड़का

बवाल के ट्रेलर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मूवी लव और वॉर दोनों का कॉम्बिनेशन हैं। इस मूवी का ट्रेलर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस मूवी में वरुण अज्जू भैया और जान्हवी निशा का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से काफी अलग होने के बावजूद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है और उनकी शादी होती है। लेकिन बाद में विदेश में जाकर रहने के बाद दोनों की जिंदगी में बवाल होना शुरु होता है। जिसे मेकर्स ने इसे विश्व युद्ध के साथ ऑडियंस के सामने पेश की है।

इस तारीख को होगी बवाल मूवी रिलीज

जान्हवी और वरुण की यह रोमांटिक, वॉर और बवाल मूवी को दर्शक जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई से देख सकते हैं। इस मूवी का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। ऑडियंस जान्हवी और वरुण के बीच रोमांस को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस मूवी को 25 करोड़ के बजट के साथ नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें:बरसात में फ्रिजी बालों से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं शैंपू का ये हैक, कुछ ही समय में हो जाएंगे मुलायम हेयर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026