---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 22: क्या वीकेंड बचा पाएगा अक्षय कुमार का गिरता ‘भूत बंगला’ ? कलेक्शन में भयंकर गिरावट

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 22: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। रिलीज के 22वें दिन मूवी की कमाई काफी कम हुई है। इसके बाद मेकर्स को वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 12:30 अपराह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 22
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 22:  अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फिल्म ने रिलीज के बाद से ही स्लो कमाई करके अपना बजट निकाल लिया है। जिसके बाद फैंस और मेकर्स को बहुत अधिक उम्मीद है कि, ये 120 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 250 करोड़ तक जाएगी। लेकिन शुक्रवार का कलेशन काफी कम रहा है। जिसके कारण अब मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। वहीं, उनकी वीकेंड से भी उम्मीद है। क्योंकि ये पूरा हफ्ता इस हॉरर कॉमेडी के लिए अच्छा नहीं रहाहै।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 22 कितना हुआ?

‘भूत बंगला’ फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन 1.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 3939 शोज से हुई है। जिसके बाद अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी ने भारत में 180.06 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, ओवरसीज में ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.95 करोड़ रुपए है। लंबे समय के बाद अक्षय कुमार की कोई फिल्म विदेशों में इतनी देखी जा रही है। भूत बंगला का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 233.01 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म का बजट 120 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। इस वीकेंड फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फिल्म ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

बॉलीवुड डायरेक्टर प्रियदर्शन के डायरेक्शन में  बनी ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन भले ही गिरा हो। लेकिन इसके बाद भी ये मूवी अच्छी कमाई कर रही है। 120 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म 233 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। ये हॉरर कॉमेडी अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। भूत बंगला साल 2026 की अभी तक की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। अक्षय कुमार के करियर की ये 20वीं ऐसी मूवी है , जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। भूत बंगला ने रिलीज के चार दिनों के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, प्रिय दर्शन के करियर की ये तीसरी बड़ी हिट कॉमेडी फिल्म बन चुकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ameesha Patel

मई 9, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8

मई 9, 2026

Akshay Kumar

मई 9, 2026

Rohit Sharma

मई 9, 2026

Vijay Deverakonda

मई 9, 2026

Aakhri Sawal Trailer

मई 8, 2026