---Advertisement---

Bigg boss 16 की ट्रॉफी होगी इस कंटेस्टेंट के नाम, सोशल मीडिया पर फैंस का मिल रहा है फुल सपोर्ट

Bigg Boss 16: मोस्ट कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 फिनाले की ओर बढ़ रहा है और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फैंस किस कंटेस्टेंट पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 30, 2023 11:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: मोस्ट कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 फिनाले की ओर बढ़ रहा है और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फैंस किस कंटेस्टेंट पर अपना प्यार लुटाकर उन्हें विनर बनाने वाले हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक विनर के नाम को लेकर बड़े दावे करते नजर आ रहे हैं। बीते वीकेंड पर टीना दत्ता घर से बेघर हो चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस कंटेस्टेंट का नाम विनर की लिस्ट में टॉप पर है।

विनर लिस्ट में इस कंटेस्टेंट का नाम है टॉप पर

हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर विनर नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं और इस लिस्ट में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम टॉप पर है। वहीं इस लिस्ट में कुछ लोग एमसी स्टैन को भी इस शो का विनर मान रहे हैं। अब तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। फिलहाल घर में सुंबुल तौकीर, निमृत आहुलवालिया, अर्चना गौतम और शालीन भनोट मौजूद हैं। शो में सब एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं और गेम को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं।

Also Read: Farebi Yaar Web Series On ULLU: भारती झा की बोल्डनेस देख दीवाने हुए फैंस, आखिर इस बार किस हद को करेंगी पार

क्या प्रियंका जीत सकती है बाजी

अगर फैन फॉलोविंग की बात करें तो प्रियंका को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कलर्स फेस होने की वजह से प्रियंका इस शो में बाजी मार सकती है। अगर प्रियंका के सफर को देखे तो वह काफी शानदार है। शुरुआत से ही वह गेम और घर में काफी एक्टिव हैं। ऐसे में विनर के नाम में प्रियंका भी शामिल हैं।

विनर के नाम को जानने के लिए बेताब हैं फैंस

वहीं एक और नाम जो इस लिस्ट में टॉप पर है वह है शिव ठाकरे। शिव बिग बॉस मराठी को भी जीत चुके हैं। ऐसे में वह भी विनर बन सकते हैं। इस कंटेस्टेंट की फैन फॉलोविंग भी काफी है और लोगों से उन्हें खूब प्यार भी मिल रहा है। वहीं इस लिस्ट में शालीन भनोट भी है। सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर है और अब ऐसे में कौन विनर बनता है इसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है।

Also Read: फिटनेस के लिए ये खास डाइट और प्लान है Kriti Sanon का सीक्रेट, वेट कम करने में है बेहद असरदार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026