---Advertisement---

Bigg Boss 17: Seema Haider के हाथ लगा जैकपॉट! सलमान सहित इस शो से भी मिला पाकिस्तानी बाला को ऑफर

Bigg Boss 17: सीमा हैदर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें 'बिग बॉस' और 'कॉमेडी शो विद कपिल' से ऑफर आए लेकिन वह फिलहाल नहीं जाएंगी। ऐसे में इतना साफ है कि वह बिग बॉस 17 में नजर नहीं आने वाली है लेकिन उन्होंने यह कहा है कि आगे वह शो में दिखाई दे सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2023 11:00 पूर्वाह्न

seema haider
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: पाकिस्तान से गैर कानूनी तरीके से भारत में एंट्री करने वाली सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सचिन मीणा संग शादी और अपने 4 बच्चों की वजह से सीमा लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस पाकिस्तानी हसीना को भले ही विवादों का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन उन्हें राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के ऑफर मिल चुके हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने खुद खुलासा किया है कि उन्हें बिग बॉस 17 से भी ऑफर दिया गया है और इसके अलावा और शो से भी ऑफर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

शो में जाने को लेकर सीमा ने कहीं ये बात

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर ने खुद इस बात को कबूल किया है कि उन्हें बिग बॉस से ऑफर आया है। उन्होंने कहा कि “अभी उन्हें बिग बॉस से ऑफर आया और कॉमेडी शो विद कपिल से भी बुलाया गया था। फिलहाल के लिए मैं बता रही हूं कि मैं नहीं जा रही हूं लेकिन मैं आगे कोशिश करूंगी और जाऊंगी।”

बिग बॉस को लेकर सीमा ने तोड़ दी चुप्पी

सीमा हैदर के इस बयान से इतना तो साफ है कि वह बिग बॉस 17 में नजर नहीं आने वाली है। हालांकि आगे वह अपने करियर में क्या करती है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। पिछले कुछ समय से सीमा बिग बॉस को लेकर भी काफी चर्चा में थी और कहा जा रहा था कि यह पाकिस्तानी बाला कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में तड़का लगाती हुई दिखाई देगी लेकिन अब उन्होंने इस पर खुद चुप्पी तोड़ दी है।

इस फिल्म में दिखाई देगी सीमा की स्टोरी

गौरतलब है कि अपने पहले पति को छोड़ कर बच्चों के साथ गैर कानूनी तरीके से सीमा हैदर अपने प्यार सचिन के पास आ गई। सचिन और सीमा की मुलाकात पब्जी गेम के जरिए हुई थी। वहीं अब दोनों की लव स्टोरी को दुनिया जानना चाहती है और ऐसे में सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ बनाई जा रही है जिसके बारे में खबर की माने तो यह 26 जनवरी के आसपास रिलीज की जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026