---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: एविक्ट होने के बाद सलमान खान पर फूटा आलिया सिद्दीकी का गुस्सा, कहीं हैरान कर देने वाली बात

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 फिलहाल काफी चर्चा में है। शो के कंटेस्टेंट फैंस को एंटरटेन करने के लिए अपना सबकुछ झोंक रहे हैं। हालांकि अब तक 3 कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो कम समय में घर से बाहर हो गए हैं और इस लिस्ट में हाल ही में एलिमिनेट हुई आलिया सिद्दीकी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 4:00 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 फिलहाल काफी चर्चा में है। शो के कंटेस्टेंट फैंस को एंटरटेन करने के लिए अपना सबकुछ झोंक रहे हैं। हालांकि अब तक 3 कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो कम समय में घर से बाहर हो गए हैं और इस लिस्ट में हाल ही में एलिमिनेट हुई आलिया सिद्दीकी भी हैं। नवाज़ुद्दीन सिद्धकी की एक्स वाइफ आलिया मिड एविक्शन का शिकार हुई और जनता के डिमांड के मद्देनजर उन्हें बाहर किया गया। बाहर निकलने के बाद आलिया सो के कंटेस्टेंट और सलमान खान को लेकर बात करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने सलमान पर बायस्ड होने का आरोप लगाया और बहुत कुछ कहा।

पूजा और फलक को लेकर आलिया ने कहीं ये बात

शो से बाहर आने के बाद आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि “सलमान खान ने उन्हें घर के बाहर की बात करने के लिए फटकार लगा चुके थे। लेकिन आप देख सकते हैं कि शो में पूजा भट्ट से लेकर फलक नाज तक घर के बाहर की बात कर रही हैं। पूजा भी घर के बाहर की बात करती हैं और फलक नाज भी अपने भाई के जेल को लेकर बात करती हुई नजर आई लेकिन उन्हें कुछ नहीं बोला जाता है।” सलमान खान नवाज़ुद्दीन सिद्धकी को सपोर्ट कर रहे थे क्योंकि दोनों साथ में फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

अभिषेक को बताया अपना दोस्त

वहीं आलिया का कहना है कि “उन्हें सलमान ने फटकार लगाई थी क्योंकि वह बाहर की बात कर रही थी। अभिषेक मल्हान मेरा दोस्त था और वह मेरे बारे में जानना चाहता था तो ऐसे में अगर मैं उनसे कुछ बोल रही थी। मैंने किसी के साथ गलत नहीं किया ना किसी के लिए बुरा बोला। मैं किसी से डरती नहीं हूं लेकिन अगर मैं अपने दोस्त से कुछ बता रही थी तो मुझे इसके लिए टोका गया।”

सलमान ने कहीं थी ये बात

गौरतलब है कि वीकेंड के वार पर सलमान खान ने आलिया सिद्दीकी को कहा था कि “यह शो घर के बाहर की बात करने के लिए नहीं है। यहां आप पति-पत्नी, सास ननद का झगड़ा सुलझाने के लिए नहीं आई। आप यहां हर कुछ के बारे में बात कर रही हैं। बाहर की बातें बोल रही है और खुद को बेचारी साबित करने पर लगी हुई है लेकिन शो के बारे में बात नहीं कर रही हैं।”

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026